फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chhaya Geeta Mahotsav on social media

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से ऑनलाइन जुड़े देश-विदेश के साढ़े 31 लाख लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Chhaya Geeta Mahotsav on social media
कुरुक्षेत्र। देश-विदेश के साढ़े 31 लाख लोग फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के साथ जुड़े रहे। इस महोत्सव के लिए प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 के लिए वेबसाइट, इंस्टाग्राम, फेसबुक और फेसबुक पेज तैयार किए थे। महोत्सव को सोशल मीडिया के माध्यम से देश-दुनिया के लोगों से जोड़ने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों की एक टीम को डिजाइनिंग और अपडेशन के लिए लगाया गया था। सोशल मीडिया के माध्यम से गीता महोत्सव लाखों लोगों तक पहुंच पाया। उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और एनआईसी सहित अन्य संबंधित विभागों के प्रयासों से इंटरनेशनल गीता महोत्सव वेबसाइट तैयार की गई। इसके साथ-साथ फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया माध्यमों का भी इस्तेमाल करने की तैयारी पहले से की गई थी। केयू के विद्यार्थियों के सहयोग को भी सराहना मिली। इन विद्यार्थियों की टीम ने दिन-रात एकजुट होकर कार्य किया। गीता महोत्सव पर आयोजित सभी कार्यक्रमों को देश-विदेश के 20 लाख 39 हजार 794 लोगों ने फेसबुक पेज पर देखा, 11 लाख 10 हजार 774 लोग इंस्टाग्राम के माध्यम से जुड़े। इसके अलावा पेज पर तीन लाख 63 हजार 192 ने अपने विचार व्यक्त किए और 49 लाख 85 हजार 281 हिट्स भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed