{"_id":"62bcb38d8164d41f61225860","slug":"checked-security-of-villages-on-punjab-border-kurukshetra-kurukshetra-news-knl113089574","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सीमा पर बसे गांवों की सुरक्षा जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सीमा पर बसे गांवों की सुरक्षा जांची
विज्ञापन
कुम्हार माजरा डेरा का जायजा लेती हरियाणा और पंजाब पुलिस की टीम। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माईलाबाद। पंजाब सीमा पर बसे गांवों व डेरों की सुरक्षा परखने हरियाणा और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने यहां के लोगों को हेल्पलाइन नंबर दिए गए, ताकि जरूरत होने पर पुलिस की मदद मिल सके।
इस्माईलाबाद थाना प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि प्रदेश व पंजाब की सीमा पर बसे डेरा वासियों व गांवों की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस व हरियाणा पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया है। इसके तहत दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर सीमा पर बसे डेरों और गांवों में जाकर वहां के लोगों को अपराध के खिलाफ जागरूक कर रही है। लोगों को हेल्पलाइन नंबर भी दिए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणोें और डेरा वासियों को मुसीबत के समय पुलिस की सहायता मिल सके।
उन्होंने बताया कि सीमा पर बसे डेरों और गांवों के वासी मदद के लिए पंजाब और हरियाणा पुलिस में से किसी को भी सूचना देे सकते है। प्राथमिकता के आधार पर उनकी सुरक्षा को अहमियत दी जाएगी। इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया कि किसी भी अपराधी को शरण भी न दें। अपराधी को शरण देना भी एक बड़ा अपराध है। पंजाब के थाना जुल्का की ओर से टीम का नेतृत्व एएसआई गुरमेल सिंह ने किया। इस मौके पर रमेश कुमार, सतीश कुमार, प्रवीण कुमार, प्रवीन कुमारी, लक्खा सिंह आदि पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।