फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Checked health of disabled children of Thanesar and Shahbad division, Kurukshetra

थानेसर और शाहबाद खंड के दिव्यांग बच्चों का जांचा स्वास्थ्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Checked health of disabled children of Thanesar and Shahbad division, Kurukshetra
शिविर में दिव्यांग विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते विधायक सुभाष सुधा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। समग्र शिक्षा अभियान एवं नेशनल स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के तहत राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के केशव भवन सभागार में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा 215 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान दिव्यांग विद्यार्थियों के विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई, जिसके आधार पर दिव्यांग जनों को सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के पहले दिन विधायक सुभाष सुधा और एसडीएम सुरेंद्र पाल शिविर में पहुंचे और दिव्यांग विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयक विनोद कौशिक ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार विकलांग जनों के कल्याण के लिए कृतसंकल्पित हैं। डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। जिसके तहत दिव्यांगों को अलग पहचान देने के लिए यूनिक आईडी कार्ड का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस कार्ड में एक यूनिक आईडी नंबर होगा। इस नंबर के प्रयोग से विकलांग जन ऑनलाइन आवेदन कर सरकार की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। आईडी कार्ड के प्रयोग से अब रेल टिकट, बस टिकट के रिजर्वेशन में मिलने वाले आरक्षण का लाभ ऑनलाइन टिकट बुक करने में भी प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह आईडी कार्ड पूरे देश भर में मान्य होगा। कार्यक्रम प्रभारी एपीसी संजय कौशिक ने बताया कि बुधवार को थानेसर खंड और शाहबाद खंड के 215 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लाडवा और बाबैन खंड के साथ साथ पिहोवा खंड के कुछ विद्यार्थी जांच के लिए बुलाए गए हैं। शुक्रवार को पिहोवा खंड के दिव्यांग छात्रों की जांच जाएगी। उन्होंने बताया कि पांच नवंबर को शाहबाद ब्लॉक के विद्यार्थी शिविर में पहुंचने थे, लेकिन सीईटी परीक्षा के चलते शाहबाद खंड के विद्यार्थियों को पहले तीनों दिन बुलाया गया है।
संचालन एपीसी संजय कौशिक ने किया। इस अवसर पर बीईओ इंदु कौशिक, बीईओ बाबैन रणबीर सिंह, बीईओ पिहोवा वीरेंद्र गर्ग, समग्र शिक्षा के लेखा अधिकारी सतनारायण शर्मा, एपीसी कृष्णा कुमारी, सतबीर कौशिक, धनपत सिंह, दिनेश शर्मा, पवन कुमार, डॉ राम मेहर अत्रि, पवन मित्तल दिलबाग सिंह व जिला के सभी स्पेशल टीचर्स व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

डॉक्टरों की टीम ने किया निरीक्षण
स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अनूप, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ मेजपाल, फिजिशियन डॉ अरविंद चहल, नाक कान गला विशेषज्ञ डॉ विक्रम, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ सुरेंद्र, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल त्यागी, डॉ इंदु, श्रवण विशेषज्ञ डॉ संदीप मित्तल की टीम ने अपने अपने क्षेत्र के अनुसार दिव्यांग विद्यार्थियों का मेडिकल चेक अप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed