{"_id":"62193453d0db1d252f10cca7","slug":"chauth-of-five-lakh-rupees-sought-from-doctor-s-assistant-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1001586139","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के सहायक से मांगी पांच लाख रुपये की चौथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर के सहायक से मांगी पांच लाख रुपये की चौथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। रोकी राणा गिरोह के सदस्यों ने एक डॉक्टर के सहायक को पत्र भेजकर पांच लाख रुपये की चौथ मांगी है। इस रकम से आरोपी जेल में बंद अपने साथियों को जमानत पर बाहर लाना चाहते हैं। हालांकि आरोपियों ने रकम को सात दिनों में वापस करने का आश्वासन भी पत्र में दिया है। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने परिवार को जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी है।
गांव मलिकपुर वासी लेखराज ने इस्माईलाबाद थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह एक चिकित्सक के पास सहायक का काम करता है। उसके भाई अनिल कुमार ने 24 फरवरी की सुबह सात बजे अपनी करियाना की दुकान खोली। उसे दुकान के बाहर एक पत्र मिला। पत्र में लिखा हुआ था कि लेखराज हम रोकी राणा गैंग के सदस्य हैं। अंबाला में जो गोली कांड हुआ था, उसमें उनके दो लड़के जेल में बंद हैं। उन्हें उन दोनों की जमानत करानी है। इसमें उनका सहयोग करें।
उन्हें कल रात एक बजे तक पांच लाख रुपये चाहिए। उसे सात दिन के अंदर सारे पैसे वापस कर देंगे। यदि उसने पैसे नहीं दिए तो उसके परिवार वालों को मार देंगे। उन्होंने उसके परिजनों की अश्लील वीडियो भी बनाई है, जिसको वे वायरल कर देंगे। यह पैसे रात एक बजे तक लिफाफे में डाल कर अपना मोबाइल व खाता नंबर भी लिखकर अपने घर के आगे व सोलर पोल पर बांध दे। रात को उनकी गाड़ी आएगी और पैसे ले जाएगी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पत्र को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच : जगदीश टामक
इस्माईलाबाद थाना पुलिस प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि पुलिस ने पत्र के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जिस गैंग के बारे में पत्र में लिखा गया है, इस नाम को कोई गैंग आसपास के क्षेत्र में नहीं है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।