फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Challans deducted for those who roam without masks

बिना मास्क घूमने वालों के काटे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Challans deducted for those who roam without masks
एसडीएम, डीएसपी और नपा सचिव के नेतृत्व में तीन टीम सोमवार को बाजार में उतरी। इन टीम ने शहर के विभिन्न बाजार का निरीक्षण करके बगैर मास्क घूम रहे लोगों के चालान काटे। एसडीएम कपिल शर्मा, डीएसपी आत्मा राम पुनिया और नगरपालिका सचिव बंभूल सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई लाडवा रोड से शुरू की गई। लाडवा रोड से देवी मंडी रोड करीब एक किमी के क्षेत्र में टीम ने पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

इस दौरान नगरपालिका की टीम ने सात और पुलिस की टीम ने बगैर मास्क के करीब 25 चालान किए। इस दौरान एक सहकारी बस को रोककर उसकी जांच की गई। इस बस में सवारियां अधिक थी, जिस पर बस चालक को कोविड नियमों के अनुसार सवारियां बैठाने और मास्क लगाने वाले लोगों ही बस में बैठाने की हिदायत दी गई। पत्रकारों से बातचीत में एसडीएम कपिल शर्मा ने कहा कि बगैर कोरोना वैक्सीन वाले व्यक्ति को सरकारी कार्यालय में किसी तरह की सेवाएं नहीं मिलेंगी, बल्कि उसका चालान किया जाएगा। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, जसविंद्र सिंह, विक्रम सिंह अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed