फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chairperson's office became a warehouse in three years and nine months

Kurukshetra News: तीन साल नौ माह में चेयरपर्सन कार्यालय बना गोदाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Chairperson's office became a warehouse in three years and nine months
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद कार्यालय में नवनिर्वाचित चेयरपर्सन का कार्यालय  की सफाई करते कर्मचारी। स - फोटो : udhampur
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद (नप) चुनाव की प्रक्रिया जैसे ही अंतिम दौर में पहुंची, वैसे ही वर्षों से उपेक्षित पड़े चेयरपर्सन कार्यालय में भी हलचल शुरू हो गई। तीन साल नौ माह से लंबित चुनाव के कारण यह कार्यालय सिर्फ नाम का बचा था और धीरे-धीरे गोदाम का रूप ले चुका था। अब नई शहरी सरकार के गठन की घड़ी नजदीक आई, तो नगर परिषद कर्मियों ने चेयरपर्सन कार्यालय की भी सुध ली।
विज्ञापन

2021 से लंबित चुनावों के चलते चेयरपर्सन कार्यालय का उपयोग न के बराबर हो रहा था, जिसके परिणाम स्वरूप यहां धीरे-धीरे फाइलों, पुराने दस्तावेजों और अनुपयोगी सामान की भरमार हो गई। किसी ने इसे स्टोर रूम बना दिया तो किसी ने गैर-जरूरी कागजात यहीं पटक दिए।
विज्ञापन

हालात ऐसे हो गए कि कार्यालय के अंदर घुसने तक की जगह नहीं बची थी। अब शहर को कल ही नई सरकार मिलने वाली है, तो नगर परिषद कर्मियों ने यहां पर जमी धूल भी हटानी शुरू की। सफाई अभियान के तहत फाइलों को छांटा जा रहा है और बेकार कागजात हटाए जा रहे हैं। वहीं फर्नीचर से भी धूल-मिट्टी हटाई जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई के दौरान चेयरपर्सन की कुर्सी तक धूल से ढकी थी। दीवारों पर जाले जमे पाए और फटे-पुराने दस्तावेज और कागजों से भरे कट्टे पाए गए, जिन्हें कर्मियों द्वारा देर शाम तक निकाला जाता रहा।
कल होगी मतगणना
चेयरपर्सन की वापसी होगी। कल 12 मार्च को नगर परिषद चेयरपर्सन और 30 वार्डों के पार्षद पद के लिए हुए मतदान की गणना होगी। इसके बाद जल्द ही नवनिर्वाचित चेयरपर्सन और पार्षद अपना कार्यभार संभालेंगे। वहीं सफाई कर रहे नगर परिषद कर्मियों ने कहा कि प्रयोग में न आने से इसमें गैर जरूरत सामान रखा गया था। अब इस कार्यालय को फिर से कार्य करने योग्य बनाया जा रहा है।


नई सरकार से नई उम्मीदें लगा रहे लोग
शहर के नागरिकों को भी उम्मीद है कि नई नगर परिषद बनने के बाद विकास कार्यों में तेजी आएगी। ये सफाई न सिर्फ चेयरपर्सन कार्यालय को नया रूप दे रही है, बल्कि यह संकेत भी है कि अब सुस्त पड़ी व्यवस्थाओं को फिर से गति मिलेगी। लोगों में उत्साह देखा जा रहा है तो वहीं लोग कयास लगाते भी दिखाई दे रहे हैं कि किसके हाथ शहरी सरकार की कमान होगी। नगरवासियों को उम्मीद है कि नई सरकार बनने के बाद चेयरपर्सन कार्यालय फिर से जनता के कार्यों के लिए सक्रिय होगा और नगर की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। नगर परिषद चुनाव के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।


कल मतगणना होगी, आज रिहर्सल
12 मार्च को निकाय चुनाव की मतगणना अग्रसेन पब्लिक स्कूल में बनाए गए केंद्र पर होगी, जिसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है, जिनकी आज 11 मार्च को शाम तीन बजे रिहर्सल होगी। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी। 12 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है और मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed