फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CET: The city is jammed, the breath of the policemen is bloated, Kurukshetra

सीईटी : जाम रहा शहर, फूली रही पुलिसकर्मियों की सांसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
CET: The city is jammed, the breath of the policemen is bloated, Kurukshetra
बस में सवार होकर परीक्षा देने के लिए जाते अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) की वजह से शहर में दिन भर जाम की स्थिति रही। इस जाम के कारण शहर के विभिन्न चौक और चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों की सांसे फूली रही। हालांकि की पुलिस प्रशासन की ओर से परीक्षा के चलते शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का दावा किया गया था, मगर दावे के विपरीत शहर में बेरोक टोक भारी वाहनों का प्रवेश होता रहा। सुबह के समय थर्ड गेट के पास जाम की स्थिति बनी हुई थी। वहीं दोपहर दो बजे मोहन नगर चौक के पास लंबा जाम लगा।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में पूरा दिन रोडवेज विभाग के पसीने छूटते रहे। विभाग की ओर इस परीक्षा के लिए पंचकूला, अंबाला, कैथल, यमुनानगर, करनाल, चंडीगढ़ सहित अन्य जिलों के लिए सुबह के सत्र के लिए 48 और सायं के सत्र के लिए 75 बसें चलाई गई। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में परीक्षा के लिए बनाए गए 45 परीक्षा केंद्रों में हजारों अभ्यर्थियों को लाने और ले जाने के लिए सुबह के सत्र में 41 और सायं के सत्र में 34 बसें चलाई गई। वहीं अभ्यर्थियों के लिए बस अड्डे पर हेल्पडेस्क भी बनाए गए, जिन पर पूछताछ के लिए अभ्यर्थियों की भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

वहीं सरकार ने रोडवेज सहित सहकारी समिति की बसों में सीईटी अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क सफर के आदेश लागू किए थे। बावजूद सहकारी समिति के बस परिचालकों ने कई अभ्यर्थियों ने किराया वसूला, जिसकी शिकायत भी अभ्यर्थियों की ओर की गई है। परीक्षा के चलते ऑटो व ई-रिक्शा व अन्य निजी वाहन चालकों ने खूब चांदी कूटी। अनेकों अभ्यर्थियों से मनमाना किराया वसूल किया। उधर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मोबाइल पर गुगल के जरिए परीक्षा केंद्र ढूंढते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलती से उत्तर पुस्तिका ले गई अभ्यर्थी
शहर के एक परीक्षा केंद्र से दो महिला अभ्यर्थी द्वारा अपने साथ एक-एक उत्तर पुस्तिका ले जाने का मामला भी सामने आया। जानकारी के मुताबिक दोनों अभ्यर्थी गलती से उत्तर पुस्तिका अपने साथ ले गई। केंद्र सुपरिंटेंडेंट उन महिलाओं से संपर्क में जुटे रहे। वहीं एक परीक्षा केंद्र पर पेपर की सील खोलने में ही काफी समय बर्बाद हो गया। इसके बाद कई अभ्यर्थियों ने पेपर में कुछ अधिक समय की मांग भी की।

यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को केंद्रों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज विभाग ने शनिवार को विभाग के साथ-साथ सहकारी समिति व स्कूलों की बसों को भी सड़कों पर उतारा। जिसके चलते सामान्य दिनों के मुकाबले विभिन्न रूटों पर बसों की संख्या बेहद कम रही। इसका खामियाजा सामान्य यात्रियों को भुगतना पड़ा। जहां घंटों भर तक बसों का इंतजार करना पड़ा तो वहीं अधिकतर यात्री अभ्यर्थियों को ले जाने वाली बसों में ही सवार होते रहे। बड़ी संख्या में लोग बसों की छतों पर भी सफर करने को मजबूर रहे।

सीईटी के चलते मोहन नगर चौक पर लगे जाम में फंसे वाहन सवार।  संवाद

सीईटी के चलते मोहन नगर चौक पर लगे जाम में फंसे वाहन सवार। संवाद- फोटो : Kurukshetra

  नए बस अड्डे पर बनाए काउंटरों पर इस तरह का रहा माहौल। संवाद

नए बस अड्डे पर बनाए काउंटरों पर इस तरह का रहा माहौल। संवाद- फोटो : Kurukshetra

 अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए खड़ी रोडवेज व स्कूली बसें।  संवाद

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए खड़ी रोडवेज व स्कूली बसें। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed