फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Celebration of Chhath festival, Arghya offered to the setting sun, Kurukshetra

छठ पर्व की धूम, डूबते सूरज को दिया अर्घ्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Celebration of Chhath festival, Arghya offered to the setting sun, Kurukshetra
सरस्वती तीर्थ पर छठ पूजा करने के लिए उमड़े श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में छठ पर्व की रविवार को भी धूम रही। लोगों में पर्व को लेकर जोरदार उत्साह बना रहा। पवित्र ब्रह्म सरोवर के तट पर डूबते सूरज को जल देने के लिए हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे हाथों में पूजा सामग्री व अन्य आवश्यक खाद्यान्न लेकर ब्रह्म सरोवर के चारों ओर डेरा जमाए बैठे रहे। छठी मैया के भक्ति गीतों व जयकारों के साथ पूरा परिसर गुंजायमान रहा।
ब्रह्म सरोवर में डुबकी लगाने के बाद नए वस्त्र पहनकर श्रद्धालुओं ने प्रसाद तैयार किया। प्रसाद के रूप में ठेकुआ, चावल के लड्डू और फल इत्यादि लेकर बांस की टोकरी में अर्ध्य का सूप सजाया गया और फिर सभी व्रती अपने परिवार के साथ सूर्यदेवता को अर्घ्य देने घाटों की तरफ चल पड़े। जैसे ही सूर्यास्त का समय शुरू हुआ सभी ने हाथों में जल और दूध के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया की प्रसाद से भरे सूप से पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान चारों तरफ मेले जैसा माहौल बन गया। सोमवार सुबह उगते सूर्य की पूजा अर्चना के साथ यह पर्व संपन्न होगा।
विज्ञापन

वहीं रेलवे स्टेशन पर रही भारी भीड़ रही। देश भर से श्रद्धालु अपने परिवार और सगे संबंधियों के साथ पर्व मनाने धर्मनगरी पहुंचे। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं से भरी ट्रेन कुरुक्षेत्र जंक्शन पहुंची। सिर पर बांस की टोकरी, हाथों में गन्ने व अन्य सामान साथ लिए सभी श्रद्धालु छठ पूजा के लिए रेलवे स्टेशन से ब्रह्म सरोवर की तरफ पहुंचते रहे। रेलवे ने भी छठ को ध्यान में रखते हुए स्पेशलट्रेनों की व्यवस्था की थी। ऐसा ही दृश्य बस अड्डों का भी बना रहा। बसों के जरिये भी अनेक लोग कुरुक्षेत्र पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकारों ने देर शाम मचाई धूम
श्री पूर्वांचल छठ पर्व महासभा की ओर से जहां ब्रह्मसरोवर घाट पर पूजा अर्चना को लेकर विशेष व्यवस्था की गई तो वहीं समीप ही सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें गायक रोहित प्रधान, अमृता गोतम, जान्हवी तिवारी, प्रीति सिंह, भोजपुरी कमेडियन भूटानी मैनू सहित अन्य कलाकारों ने भजनों व अन्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस दौरान महासभा के प्रधान राजीव कुमार राय व महासचिव देवेंद्र यादव ने बताया कि महासभा छठ पर्व को लेकर हर साल आयोजन करती है। सोमवार को उगते सूर्य की पूजा अर्चना के साथ पर्व संपन्न होगा। इस दौरान अवैध किशोर, सुनील शर्मा, डॉ जेपी केसरी, प्रमोद पांडे, राम पवित्र, दिनेश कुमार, कपलेश्वर टुनटुन, रोहित दास, रिंकू सक्सेना, सतेंद्र पांडे, श्याम बच्चन, उमेश आदि मौजूद रहे।

छठ पूजा के दौरान ब्रह्मसरोवर में मौजूद पूर्वंवाचल समाज के लोग।  संवाद

छठ पूजा के दौरान ब्रह्मसरोवर में मौजूद पूर्वंवाचल समाज के लोग। संवाद- फोटो : Kurukshetra

कुरुक्षेत्र। छठ पूजा के दौरान  जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते व्रतधारी।  संवाद

कुरुक्षेत्र। छठ पूजा के दौरान जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते व्रतधारी। संवाद- फोटो : Kurukshetra

डूबते सूर्य को अर्घ्य देती व्रतधारी महिला।  संवाद

डूबते सूर्य को अर्घ्य देती व्रतधारी महिला। संवाद- फोटो : Kurukshetra

व्रतधारी महिला की पूजा करती महिलाएं।  संवाद

व्रतधारी महिला की पूजा करती महिलाएं। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed