फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Car driver arrested with four boxes of country liquor

चार पेटी देसी शराब के साथ कार चालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Car driver arrested with four boxes of country liquor
शाहाबाद पुलिस ने अवैध रूप से शराब रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी गुरदीप सिंह निवासी हुडा पार्ट-दो शाहाबाद के कब्जे से चार पेटी (48 बोतल) देसी शराब बरामद की। आरोपी अपनी कार में शराब लेकर घर की ओर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी की कार को भी जब्त की है।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि हुडा चौकी शाहाबाद की टीम ने पंचायत चुनाव के संबंध में लैंड मार्क चौक लाडवा रोड पर नाका लगाया हुआ था। तभी पुलिस को सूचना मिली कि गुरदीप सिंह अवैध रूप से शराब बेचता है। गुरदीप सिंह बृहस्पतिवार को अपनी कार में शराब लेकर बेचने के लिए लाडवा चौक की तरफ से अपने घर आ रहा है। सूचना पर टीम सतर्क हो गई और कुछ देर बाद पुलिस टीम को लाडवा की तरफ से कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को रुकवा चालक से पूछताछ की तथा उसकी कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से चार पेटी ठेका शराब देसी बरामद हुई। मौके पर आरोपी पकड़ी गई शराब का कोई भी लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसकी कार भी कब्जे में कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed