फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Car and truck collide in Kurukshetra of Haryana Car catches fire after accident

Haryana Road Accident: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा... ट्रक से टकराने के बाद कार में लगी आग; तीन जिंदा जले

Tue, 09 Jul 2024 01:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 Jul 2024 01:18 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। ट्रक से टकराने के बाद एक कार में आग लग गई। हादसे में तीन लोग जिंदा जल गए। जबकि एक गंभीर रुप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Car and truck collide in Kurukshetra of Haryana Car catches fire after accident
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे 152-डी पर एक कार में ट्रक से टकराने के बाद आग लग गई। कार सवार तीन लोग जिंदा जल गए, जबकि चौथा गंभीर रुप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे एनएच 152 डी पर गांव मुर्तजापुर के पास एक कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई, टकराने के बाद कार में आग लग गई। आग लगने से कार सवार तीन लोग जल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, झज्जर के गांव मंजपुरा का आशीष और उसके तीन साथी स्विफ्ट कार से हिमाचल प्रदेश में परीक्षा देने जा रहे थे। जैसे ही वह नेशनल हाईवे 152-डी गांव मुर्तजापुर के पास पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक से उनकी गाड़ी टकरा गई।

इसके बाद कार में आग लग गई। दर्दनाक हादसे में तीन लोग जिंदा जल गए। जबकि आशीष गंभीर रुप से झुलस गए। आशीष का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। अन्य तीन युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं। 

पुलिस के मुताबिक, अभी आशीष बयान देने की हालत में नहीं है। नेशनल हाईवे 152 डी पर ट्राले से टकराने के बाद कार में लगी आग में जलने वाले तीन युवाओं में से दो रोहतक के रहने वाले हैं। इनमें 20 वर्षीय गौरव पुत्र अनिल कुमार वासी पिलाना व 21 वर्षीय आदित्य पुत्र राजू शामिल है जबकि तीसरे मृतक व घायल युवक की फिलहाल पुलिस शिनाख्त करने में जुटी है। घायल को भी कुरुक्षेत्र से रेफर कर दिया गया है। 

हादसा रात करीब 12 बजे का बताया जा रहा है, जहां से आरोपी ट्राला चालक हादसे के बाद फरार हो गया। सूचना मिलते ही पिहोवा पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और तीनों मृतको के शवों को कार से पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed