{"_id":"69fa5629fecd8a4c3703fd1c","slug":"by-rendering-selfless-service-one-receives-the-special-blessings-of-bajrangbali-bhatti-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-154371-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"नि:स्वार्थ सेवा करने से प्राप्त होती है बजरंगबली की विशेष कृपा : भट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नि:स्वार्थ सेवा करने से प्राप्त होती है बजरंगबली की विशेष कृपा : भट्टी
कुरुक्षेत्र। वीर बजरंगी की पूजा अर्चना करते श्रद्वालु। स्वयं
Link Copied
कुरुक्षेत्र। प्रसिद्ध दु:खभंजन मंदिर में मंगलवार को हवन यज्ञ किया गया। इसमें वीर बजरंगी के भक्तों ने सबकी सुख-शांति के लिए पूर्ण आहुति डाली। वीर बजरंगी को सिंदूर व फूलों से सजाया गया। बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने कहा कि हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए नित्य हनुमान चालीसा का पाठ, मंगलवार को हनुमान जी को चोला या सिंदूर चढ़ाना, ऊँ हं हनुमते नम: मंत्र का जाप, राम नाम का कीर्तन और ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करना सबसे उत्तम उपाय है। इसके अलावा दूसरों की नि:स्वार्थ सेवा करने से भी बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हनुमानजी की कृपा से भक्त की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भट्टी ने कहा कि हनुमानजी राम जी के परम भक्त हैं। उन्हें प्रसन्न करने का सबसे अच्छा तरीका राम नाम का जाप करना है। जो भी व्यक्ति राम नाम का जप करता है और राम जी के प्रति पूर्ण श्रद्धा रखता है, उस पर रामजी के परम भक्त हनुमान जी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इस अवसर पर मैनेजर एचके पाल, ज्ञान चंद पराशर, कुलवंत भट्टी, पंडित सुशील शास्त्री, सोहन लाल शर्मा, धर्मदत कौशिक, राजपाल कोहली, ओमप्रकाश शर्मा, यशपाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, निर्मल सिंह, लाल बहादुर शर्मा, फूल सिंह शर्मा, मुन्ना तिवारी, सुभाष सैनी आदि श्रद्धालु प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र। वीर बजरंगी की पूजा अर्चना करते श्रद्वालु। स्वयं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।