फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bus operations on various routes will be increased, and passengers will receive better facilities.

Kurukshetra News: विभिन्न रूटों पर बसों के संचालन को बढ़ाया जाएगा, यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bus operations on various routes will be increased, and passengers will receive better facilities.
कुरुक्षेत्र। यात्रियों को विभिन्न रूटों पर बसों की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, जिसके लिए डिपो प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी माह के अंत तक इन तैयारियों का असर भी दिखाई देने लगेगा। डिपो प्रशासन वर्तमान में विभिन्न रूटों पर बसों के संचालन की समीक्षा करने में जुटा है। स्थानीय के साथ-साथ लंबे रूटों पर भी मंथन किया जा रहा है। ऐसे में रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने व कम करने को लेकर भी चर्चा की जा रही है और जल्द ही कई निर्णय लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

यहां तक कि डिपो में 10 नई इलेक्ट्रिक बसों को पूरी तरह से रूटों पर उतारे जाने व जल्द मिलने वाली 10 नई बसों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि डिपो परिसर में इसी माह ही इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिया जाएगा, जिसके बाद ये बसें भी रूटों पर उतार दी जाएंगी। उधर डिपो महाप्रबंधक समिंद्र सिंह का कहना है कि यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं दिए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में ही नई बसों को डिपो में शामिल किया जा रहा है। वर्तमान में 172 बसें ही बेड़े में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed