फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bronze to the state in the 47th Junior National Volleyball Championship, Kurukshetra

47वीं जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में प्रदेश को कांस्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bronze to the state in the 47th Junior National Volleyball Championship, Kurukshetra
विजेता खिलाड़ियों के साथ साई प्रभारी कुलदीप सिंह व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। 47वीं जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में प्रदेश को कांस्य पदक दिलाने में साई कुरुक्षेत्र के चार खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। पदक विजेता खिलाड़ियोें का बुधवार को साई में स्वागत किया कया।
वॉलीबॉल टीम की कप्तानी भी साई कुरुक्षेत्र के ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमन कुमार ने की। इस उपलब्धि पर भारतीय खेल प्राधिकरण की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा और साई प्रभारी कुलदीप वडैच ने इन चारों खिलाड़ियों को बधाई दी।हरियाणा टीम के कप्तान अमन कुमार के साथ-साथ शेख दुर्ग, लवी कुमार और योगेश कुमार का बुधवार को साई कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

साई प्रभारी कुलदीप वडैच ने कहा कि साई के इन खिलाड़ियों ने पूरे राष्ट्र में अपने नाम के साथ साई का नाम रोशन किया है। इसमें कोच राहुल सांगवान ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। इस प्रशिक्षक की मेहनत से साई कुरुक्षेत्र की वॉलीबॉल टीम ने नए आयाम स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलीबॉल प्रशिक्षक राहुल सांगवान ने कहा कि साई कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी ने रिसीवर अटैकर, शेखर दुर्ग ने मिडिल ब्लॉकर, लवी कुमार ने सेंटर और योगेश कुमार लिबरो की भूमिका अदा की। इनके शानदार प्रदर्शन से ही यह उपलब्धि हासिल हुई है। इस मौके पर नरेश कुमार सैनी, प्रशिक्षक अरुण कुमार, अजायब सिंह, रामानुज, जमन बहादुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed