फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bright sunshine, relief from shivering cold

खिली धूप, कंपकंपाती ठंड से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bright sunshine, relief from shivering cold
कुरुक्षेत्र। दो दिन की बारिश और कंपकंपाती ठंड से शनिवार बहुत राहत मिली। हालांकि सुबह कोहरा छाया था। कुछ देर बाद सूर्य देव के दर्शन ऐसे हुए कि लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। तेज धूप ने मौसम का रुख पूरी तरह बदल दिया। बाजारों से सन्नाटे की चुप्पी टूटी तो लोगों की चहल पहल नजर आई। वहीं पार्कों में भी बच्चे व बुजुर्ग ने धूप का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन

सुबह धुंध के दौरान बूंदाबांदी की आशंका जताई जा रही थी। सुबह के समय घना कोहरा होने से वाहनों की रफ्तार कम हो गई। इससे पहले शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे थे। कई दिन से धूप न निकलने के कारण मौसम में ठिठुरन बनी थी। मौसम विभाग अनुसार अब आगामी दिनों में मौसम इसी प्रकार साफ रहेगा।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह ने कहा कि धूप खिलने से खेतों में जमा बारिश का पानी सूख जाएगा, जिससे की सब्जी की फसल खराब होने से बच जाएगी। बाकी कुछ फसल तो पिछले दो दिन हुई बारिश के कारण खराब हो गई है। धूप से किसानों को भी राहत पहुंची है। डॉ. सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान बढ़ेगा, जिससे आमजन को भी ठंड से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed