फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bright sunshine in the morning, clouds in the afternoonBright sunshine in the morning, clouds in the afternoon

Kurukshetra News: सुबह खिली तेज धूप, दोपहर बाद छाए बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Bright sunshine in the morning, clouds in the afternoonBright sunshine in the morning, clouds in the afternoon
कुरुक्षेत्र। धूप में कुवि में छायादार के पेड़ के नीचे आराम करता कर्मचारी। संवाद
कुरुक्षेत्र। मौसम में लगातार बदलाव जारी है। रविवार को सुबह से ही धूप खिली रही लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी।
विज्ञापन

दिन का अधिकतम तापमान करीब 31 से 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।
कई किसान अपनी फसल काट रहे हैं या कटाई के लिए तैयार कर रहे हैं। दोपहर बाद बादलों के छाने और तेज हवा से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अगर बारिश हुई तो कटी हुई फसल खेतों व मंडियों में भीग सकती है। नमी बढ़ने से गेहूं में नमी का प्रतिशत बढ़ रहा है जिसका सीधा असर गेहूं की बिकवाली पर पड़ रहा है।
वहीं दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी सताने लगी है।
मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान जताते हुए कहा है कि सोमवार को मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप निकलेगी व तापमान 32-34 डिग्री तक पहुंच सकता है। रात का तापमान 16-18 डिग्री रहेगा। बारिश की संभावना न के बराबर है। मंगलवार को आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। हल्की बारिश या आंधी की आशंका है।
विज्ञापन

बुधवार को मौसम खराब रहने की संभावना है। बारिश और तेज हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री तक गिर सकता है। किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। अगले कुछ दिनों में तापमान में थोड़ी गिरावट और नमी में बढ़ोतरी हो सकती है। किसानों से अपील की गई है कि वे फसल को तुरंत सुरक्षित स्थान पर रख लें।

कुरुक्षेत्र। धूप में कुवि में छायादार के पेड़ के नीचे आराम करता कर्मचारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। धूप में कुवि में छायादार के पेड़ के नीचे आराम करता कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed