{"_id":"58af2c704f1c1b635fb23781","slug":"bribe-allotment-meeting-file-inquiry-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुम हुई एससीएफ की अलाटमेंट की नकल के लिए मांगी 10 हजार की रिश्वत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुम हुई एससीएफ की अलाटमेंट की नकल के लिए मांगी 10 हजार की रिश्वत
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुुम हुई एससीएफ अलाटमेंट की नकल देने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले हरियाणा अर्बन डेवेलपमेंट अथारिटी (हुडा) के दो कर्मचारी नप सकते हैं। अगर जांच में यह आरोप सही पाए गए तो हुडा के उक्त दोनों कर्मचारियों पर गाज गिरना लाजिमी है। हुडा आफिस के दो कर्मियों द्वारा रिश्वत मांगने का यह मामला वीरवार को पंचायत भवन में आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में खाद्य आपूर्ति एवं वन मंत्री कर्णदेव कांबोज सामने उठा।
विज्ञापन
इस संबंध में मंत्री के सामने रिश्वतखोरी का उपरोक्त मामला रखते हुए पृथु कालोनी वासी भूपेंद्र परबंदा ने यह भी बताया है कि वह 10 हजार में से दो हजार रुपये रिश्वत दे चुका है। उसने बताया कि पिहोवा अनाज मंडी में शाप कम फ्लैट (एससीएफ) नंबर 61 खरीदा था, इसकी अलाटमेंट पत्र गुम हो गई हैं, जिसकी एफआईआर पिहोवा थाना में दर्ज हैं। इससे संबंधित तमाम दस्तावेज हुडा दफ्तर में जमा करा चुके हैं, लेकिन कई चक्कर लगवाने के बावजूद उन्हें अलाटमेंट की नकल नहीं मिली। कांबोज ने इस मामले पर कड़े तेवर दिखाते हुए मामले की जांच एसडीएम अजय कुमार चोपड़ा को सौंपा है। उन्होंने मामले की निष्पक्षता से जांच के साथ 7 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बैठक में एजेंडे की 15 शिकायतों का समाधान करने के साथ कांबोज ने मौके पर आए 12 अन्य मामलों का भी समाधान किया। कांबोज ने शाहबाद मारकंडा निवासी नीलम साहनी की शिकायत व कमेटी के सदस्य रविन्द्र सांगवान द्वारा रखे गए तथ्यों को सुनने के बाद कहा कि राजकीय कन्या उच्च विद्यालय शाहाबाद मारकंडा के साथ लगती भूमि स्कूल के मैदान की है और इस करीब 16 हजार गज भूमि पर भूमाफिया के निशाने पर हैं। इसलिए इस मामले की गहराई से जांच करने के लिए एडीसी के नेतृत्व में विशेष कमेटी जांच करेगी। इस कमेटी में एसडीएम शाहाबाद और कष्ट निवारण समिति के सदस्यों सहदेव मलान, रविंद्र सांगवान, अशोक वत्स को शामिल किया गया है। राज्यमंत्री ने गांव बगथला ग्राम पंचायत के सदस्यों की शिकायत पर एसपी को कहा कि गांव में नाजायज तरीके से शराब बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
इस मौके पर राज्यमंत्री ने एजेंडे के अलावा करीब 1 दर्जन लोगों की शिकायतों का समाधान किया। इनमें पेंशन में गलत तरीके से रिकवरी करने की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को देने तथा गांव अमीन में तहसीलदार को 3 दिन के अंदर निशानदेही करने, शिक्षा विभाग में गेस्ट टीचर के मामले को निदेशक के पास पहुंचाने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीसी सुमेधा कटारिया, एसपी अभिषेक गर्ग, जिला परिषद चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, एडीसी धर्मवीर सिंह, ब्लाक समिति के चेयरमैन देवी दयाल शर्मा सहित अधिकारी और कमेटी के सदस्य मौजूद थे।
एजेंडे की 15 शिकायतों का मौके पर किया समाधान
राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने एजेंडे की 17 में से 15 शिकायतों का मौके पर समाधान करने की दिशा-निर्देश जारी किए। जिनमें रतगल निवासी संत राम, विकास एवं कल्याण ट्रस्ट से रमेश रानी, गांव ब्राहण से बलविन्द्र सिंह, गांव नलवी से अरुड़ सिंह, बगथला ग्राम पंचायत, पिहोवा निवासी भूपेन्द्र परबंदा, सेक्टर 3 निवासी सुगम चंद, गांव हमीदपुर निवासी सतीश कुमार, गांव किरमच निवासी अर्जुन सिंह, ग्राम पंचायत चढ़ुनी जाटान, आशा देवी निवासी चक्रवर्ती मौहल्ला, गांव किरमच निवासी राजेश भूरा, दर्रा कला निवासी हरचरण सिंह, उदारसी निवासी मेवा सिंह, सेक्टर 7 निवासी सुरजमुखी देवी, शाहबाद मारकंडा निवासी नीलम साहनी की शिकायते शामिल हैं।
एसडीएम थानेसर के नेतृत्व में कमेटी करेगी जांच
सेक्टर-3 निवासी सुगम चंद और अन्य कालोनी वासियों ने कमेटी के समक्ष शिकायत रखी कि सेक्टर 3 मकानों के सामने करीब 1 हजार वर्ग जमीन स्कूल व जन सुविधाओं के लिए खाली छोड़ी गई। इस भूमि के बड़े भाग पर भूमाफिया ने कब्जा जमाया हुआ हैं और इस जमीन पर किसी प्रकार का कोर्ट का स्टे भी नहीं हैं। शिकायतकर्ता और अधिकारियों द्वारा की गई जांच को सुनने के बाद राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि इस मामले की जांच एसडीएम थानेसर नरेंद्र पाल मलिक के नेतृत्व में गठित कमेटी करेगी। इस कमेटी में जिला परिषद चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, कमेटी के सदस्य जय सिंह पाल और डा. शकुंतला शर्मा को शामिल किया गया है। इस कमेटी के सदस्य आगामी 7 दिनों में अपनी रिपोर्ट देना सुनिश्चित करेंगे।
शिकायत : गली में दीवार कर रास्ते को किया बंद
गांव हमीदपुर निवासी सतीश कुमार ने अपनी शिकायत के साथ-साथ फोटो दिखाते हुए स्पष्ट किया कि मेन गली से पंचायती गली निकल रही हैं और जिसे पंचायत द्वारा बनाया गया तथा गली के दोनों तरफ प्रार्थी व उसके परिवार के घर पड़ते हैं। 6 नवंबर 2016 को सुबह करीब 8 बजे दोषियों ने गली को मेन गली से बंद कर दिया जबकि उसका इस मामले में कोई लेना-देना नहीं था। आरोपियों ने ग्राम पंचायत के साथ मिलीभगत करके मेन पंचायती गली में दीवार करके रास्ते को बंद कर दिया, जिससे घर में जाने का रास्ता भी नहीं रहा। इन तमाम तथ्यों को देखते हुए और बीडीपीओ का पक्ष जानने के बाद राज्यमंत्री ने आदेश दिए कि इस गली से तुरंत कब्जा हटाया जाए और शिकायतकर्ता की शिकायत का समाधान किया जाए।
शाहाबाद गैस एजेंसी की निरंतर चेकिंग के दिए आदेश
राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने ग्राम पंचायत चढ़ुनी जाटान के सरपंच द्वारा दी गई शिकायत और जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य रविन्द्र सांगवान की दलील सुनने के बाद कहा कि शाहाबाद गैस एजेंसी की कई लोग शिकायत दर्ज करवा चुके हैं और इतना ही नहीं हर किसी को एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देने के साथ-साथ लोगों को नियमानुसार सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करवा पा रहा हैं। हालांकि सितंबर में निर्धारित मापदंडों के कारण सिलेंडर का वजन कम होने के कारण डीएफएससी विभाग की तरफ से 60 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया जा चुका हैं। इस मामले में डीएफएससी को गैस एजेंसी की निरंतर चेकिंग करने के साथ-साथ एजेंसी को रद्द करने बाबत आलाधिकारियों को पत्र भेजने की भी बात कही हैं। अगर एजेंसी मालिक किसी भी जगह गलत पाया गया तो एजेंसी का लाइसेेंस रद्द भी किया जा सकता हैं।
नप करवाएगी कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज
गांव गोबिंद गढ़ दर्रा कलां निवासी हरचरण सिंह की शिकायत की जांच रिपोर्ट हाउस में रखते हुए नप के कार्यकारी बीएन भारती ने कहा कि हरचरण सिंह की शिकायत ठीक पाई गई हैं, क्योंकि सार्वजनिक स्थलों की जमीन पर कब्जा पाया गया हैं। इसलिए कब्जाधारियों के खिलाफ पीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस रिपोर्ट को सुनने के बाद राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मामले में शीघ्र अति शीघ्र आगामी कार्रवाई की जाए।