{"_id":"62a4f9ebce56fb5f5802c261","slug":"bounty-animal-smugglers-caught-by-police-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1112340114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी पशु तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी पशु तस्कर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पशु तस्करी मामले में 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दो साल पहले परिजनों सहित अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर हमला करके उसे छुड़ा लिया था। पुलिस ने आरोपी सोनू उर्फ कुर्बान वासी बेगी नाजर थाना गंगोह जिला सहारनपुर (यूपी) हाल छोटा रामडा थाना कैराना जिला शामली (यूपी) के कब्जे से ढाई हजार रुपये बरामद कर अदालत के आदेश आदेश पर जेल भेज दिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि रतन सिंह वासी धंतौड़ी ने 16 जनवरी 2020 को थाना शाहाबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 15 जनवरी को उसके बाड़े से उसकी एक भैंस व कटड़ा चोरी हो गया था। वहीं पड़ोसी दलीप सिंह की एक भैंस व एक कटड़ा तथा अंग्रेज सिंह एक भैंस चोरी हुई थी।
एसटीएफ यूनिट अंबाला ने आरोपी 10 हजार रुपये के इनामी सोनू उर्फ कुर्बान को काबू करके शाहाबाद पुलिस के हवाले किया था। अपराधी को अदालत के आदेश पर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई और कब्जे से ढाई रुपये नकदी बरामद की गई। शनिवार को सोनू को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोयल के मुताबिक वर्ष 2019 में थाना शाहाबाद में भैंस चोरी के अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों में शामिल आरोपी नाजिम वासी समसपुर थाना सरसावा जिला सहारनपुर यूपी को 25 फरवरी 2020 को गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड में आरोपी ने कबूल किया उसने सोनू के साथ मिलकर भैंस चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। 12 अक्तूबर 2020 को आरोपी सोनू को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
आरोपी ने कबूल किया कि उसने भैंस चोरी करके मिले रुपये में से 10 हजार रुपये अपने घर छोटा रामडा में रखे हैं। बरामदगी के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी के परिजनों और पड़ोस के 25-30 लोगों ने पुलिस टीम पर ईंट, पत्थर, लाठी व डंडों से हमला करके आरोपी सोनू को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया था। इस संबंध में थाना कैराना में मामला भी दर्ज कराया गया था। उसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी।