फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Both accused in priest murder case acquitted

Kurukshetra News: पुजारी हत्याकांड के दोनों आरोपी बरी

Wed, 17 Dec 2025 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 17 Dec 2025 03:27 AM IST
विज्ञापन
Both accused in priest murder case acquitted
कुरुक्षेत्र। बहुचर्चित दिगंबर जैन मंदिर पुजारी हत्याकांड में जिला व सत्र जज दिनेश कुमार की अदालत ने फैसला सुनाते हुए दोनाें आरोपियों थानेसर निवासी दीपक कुमार उर्फ छोटू और रोहतक के सुनारिया निवासी अमन बुधवार को संदेह का लाभ देते हुए सभी आरोपों से बरी कर दिया है।
विज्ञापन

तीन अप्रैल 2024 को ब्रह्मसरोवर स्थित दिगंबर जैन मंदिर व धर्मशाला में पुजारी हुकुम चंद जैन की गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर धारा 302 (हत्या), 460 (रात में घर में घुसकर लूट), 201 (सबूत मिटाना), 34 और 120-बी (साजिश) के तहत चुनौती दी थी। पुलिस का दावा था कि पुरानी रंजिश के चलते दीपक ने अमन की मदद से पुजारी की हत्या की और नकदी व मोबाइल लूटा।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष अपराध सिद्ध करने में पूरी तरह असफल रहा। मुख्य आधार सीसीटीवी फुटेज था, जो पास की रोड़ धर्मशाला का था। फुटेज में रात के अंधेरे के कारण न तो चेहरे स्पष्ट थे, न स्कूटी का नंबर और न ही कपड़ों का रंग। चौकीदार दान सिंह ने दीपक को केवल मोटा शरीर होने के आधार पर पहचाना, जिसे अदालत ने अपर्याप्त बताया। जैन धर्मशाला के नॉन-वर्किंग सीसीटीवी की जांच तक नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने आरोपियों से बरामद चाकू, टी-शर्ट, जींस और नकदी की बरामदगी पर भी गंभीर सवाल उठाए गए। कोई स्वतंत्र गवाह नहीं जोड़ा गया। चाकू खुले स्थान भाखड़ा नहर के पास से मिला, जिसकी विशेष कब्जे की पुष्टि नहीं हुई। एफएसएल रिपोर्ट में कपड़ों और चाकू पर मानव रक्त मिला, लेकिन डीएनए टेस्ट नहीं कराया गया, इसलिए यह साबित नहीं हुआ कि रक्त मृतक का था। फैसले में धारा 120-बी (साजिश) और 201 (सबूत मिटाना) के आरोप भी खारिज कर दिए गए, क्योंकि इनके लिए कोई ठोस सबूत नहीं था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed