फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Body of 65 year old man recovered from Narwana branch canal

नरवाना ब्रांच नहर से बरामद हुआ 65 वर्षीय व्यक्ति का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Body of 65 year old man recovered from Narwana branch canal
गांव झांसा के समीप से गुजर रही नरवाना ब्रांच नहर से एक 65 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालकर शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त मान सिंह वासी सैनी माजरा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि गांव झांसा के समीप नरवाना ब्रांच नहर में एक व्यक्ति का शव दिखाई देने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को नहर से बाहर निकाला तथा आसपास के क्षेत्र में वीटी कराई तो पता चला कि गांव सैनी माजरा से 65 व्यक्ति लापता है। उसके परिजनों को मौके पर बुलाया गया जहां पर उन्होंने शव की शिनाख्त कर ली है। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी मौत के कारण का पता नहीं लग पाया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा होगा। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed