{"_id":"67d3346c7039784f5b06b0aa","slug":"bodies-of-two-youths-found-in-separate-locations-both-suspected-to-have-died-of-drug-overdose-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-132629-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अलग-अलग जगह पर मिले दो युवकों के शव, दोनों की नशे से ओवरडोज से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अलग-अलग जगह पर मिले दो युवकों के शव, दोनों की नशे से ओवरडोज से मौत की आशंका
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। जिले में दो अलग-अलग जगहों से दो शव मिले हैं, जिनकी प्राथमिक जांच में नशे की ओवरडोज से मौत की आंशका जताई जा रही है। एक शव जिंदल पार्क कुरुक्षेत्र में मिला तो दूसरा शव शाहाबाद में मिला है। दोनों ही शवों पर किसी प्रकार का कोई निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए। एक मृतक की पहचान गांव सिंहपुरा निवासी मनकू के रूप में हुई है। वहीं दूसरे की पहचान करीब 22 वर्षीय सेक्टर पांच निवासी साहिल कुमार के रूप में हुई है। साहिल के भाई 19 वर्षीय अंकित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में भी आंशका जताते हुए माना कि उसके भाई की मौत का कारण नशे की ओवरडोज हो सकता है, क्योंकि वह लंबे समय से नशे का आदी था और उसे पिछले वर्ष नशा मुक्ति सेंटर में छोड़ा गया था। उन्होंने बताया कि 12 मार्च को उसके भाई के पास एक फोन आया, जिसके बाद वह घर से बाहर चला गया। कुछ घंटों बाद, उन्हें सोशल मीडिया के जरिए अपने भाई की मौत की खबर मिली। इसके बाद उसने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके भाई के दोस्त मोहित ठाकुर, पंकज ठाकुर व साहिल लांबा उसे नशा करने के लिए उकसाते थे और वह काकू सुलखनी से नशा खरीदते थे। इसके चलते वे शाहाबाद से अपना घर छोड़कर सेक्टर पांच में किराए पर आकर रहने लगे।
उसने कहा कि अगर उसके भाई को उसके दोस्त ओवरडोज लेने के बाद वहां न छोड़कर भागते व काकू सुलखनी उसे नशा न बेचता तो उसकी जान बच सकती थी। उसने काकू सुलखनी और उसके दोस्तों पर सख्त कार्रवाई की मांग करने की मांग की है। वहीं दूसरे युवक मनकू की मौत भी नशे की ओवरडोज से होने की आंशका जताई रही है। इसका शव सुबह जिंदल पार्क में मिला था। सुबह सैर करने आए लोगों ने शव को देखकर इसकी सूचना संबंधित थाने में पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के बाद परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया। पुलिस दोनों मामलों को हर पहलू से जांच रही है। दोनों मामलों के जांच अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में तो नशे की ओवरडोज से मौत होने की आंशका जताई जा रही है। माैत के स्पष्ट कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेंगे।