{"_id":"678ffeb2a3c2e25ffe0d6979","slug":"bku-will-take-out-tractor-march-on-republic-day-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-130333-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गणतंत्र दिवस पर भाकियू निकालेगा ट्रैक्टर मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गणतंत्र दिवस पर भाकियू निकालेगा ट्रैक्टर मार्च
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आंदोलनरत किसानों की मांगों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह की ओर से गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा।
ट्रैक्टर मार्च को लेकर मंगलवार को यूनियन की अहम बैठक ब्रह्मसरोवर तट पर स्थित कार्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजू नंबरदार ने की। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर मार्च को लेकर किसानों में पूरा जोश व उत्साह है और बड़ी संख्या में अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर निकलेंगे। गांव-गांव जाकर किसानों के समर्थन में आने के लिए आह्वान किया जा रहा है।
बैठक में खनौरी बॉर्डर पर किए जा रहे आंदोलन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की तो वहीं बनाई गई रणनीति के तहत ट्रैक्टर मार्च बीआर चौक से पुल पार शहीद उधम सिंह चौक से होते हुए द्रोणाचार्य स्टेडियम से नया बस अड्डा, डिवाइन सिटी से वापस मोहन नगर चौक से पुराना बस अड्डा होते हुए थीम पार्क में पहुंचेगा।
बैठक में जिलाध्यक्ष संजू नंबदार, प्रदेश महासचिव संजीव आलमपुर, महासचिव दिलबाग सिंह बारवा, संगठन सचिव धर्मपाल हथीरा , राजेश कुरा, जयभगवान काला, बिंद्र चंद्रभानपुर मौजूद रहे। संवाद