फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BKU will contest elections on all 90 seats in the state under the banner of Sanyukta Sangharsh Party.

Kurukshetra News: संयुक्त संघर्ष पार्टी के बैनर तले प्रदेश में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाकियू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
BKU will contest elections on all 90 seats in the state under the banner of Sanyukta Sangharsh Party.
संयुक्त संघर्ष पार्टी के बैनर तले प्रदेश में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाकियू
विज्ञापन

गुरनाम सिंह चढूनी की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में लिया फैसला, कल से प्रचार अभियान करेंगे शुरू
चढूनी पिहोवा से लड़ सकते हैं आगामी विधानसभा का चुनाव, बोले-कोर कमेटी में होगी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट संयुक्त संघर्ष पार्टी के बैनर तले प्रदेश की सभी 90 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए वीरवार से चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले बुधवार को श्री हरमंदिर साहिब के समक्ष माथा टेकने के लिए सभी पदाधिकारी अमृतसर पहुंचेंगे। यह फैसला मंगलवार को जाट धर्मशाला में हुई अहम बैठक में लिया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रभारी सूबे सिंह डागर, पंजाब के प्रभारी मनजोत ग्रेवाल भी मौजूद रहे।
गुरनाम सिंह चढ़नी पिहोवा से चुनाव लड़ सकते हैं, जिसको लेकर बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने खुलकर चर्चा की। वहीं चढूनी ने भी कोर कमेटी के साथ फिर चर्चा करने की बात कही। ऐसे में तय माना जा रहा है कि वे पिहोवा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं यह भी चर्चा है कि चुनाव के दौरान तीसरे मोर्चे की बात सामने आई तो उसका भी पूरा समर्थन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए चढूनी ने कहा कि चुनाव संयुक्त संघर्ष पार्टी के बैनर तले ही लड़ा जाएगा, जिसका चुनाव निशान ऑटो है। उन्होंने कहा कि आज तक किसानों के हित में सरकार कोई फैसला नहीं ले पाई , जिसके चलते किसानाें की हालत बदतर होती जा रही है। केंद्र सरकार हो या राज्य किसानों के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। बड़े साहूकारों के कर्ज सरकार माफ कर सकती है, लेकिन किसानों के नहीं, जबकि किसान सरकार की नीतियों की वजह से ही कर्ज के बोझ से दबा हुआ है। ऐसे हालात में किसानी खत्म होती जा रही है और एक दिन जमीन भी किसानों के पास नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को श्री हरमंदिर साहिब के समक्ष माथा टेकने के बाद चुनाव प्रचार अगले दिन से ही शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना, मीडिया प्रभारी राकेश बैंस, कर्म सिंह मथाना, प्रिंस वड़ैच, संजू गुंदियाना, विक्रम कसाना सहित अन्य किसान नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed