फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BKU Shaheed Bhagat Singh faction announced to show black flags to the Home Minister.

Kurukshetra News: भाकियू शहीद भगत सिंह गुट ने गृह मंत्री को काले झंडे दिखाने का किया एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
BKU Shaheed Bhagat Singh faction announced to show black flags to the Home Minister.
कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह गुट की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को काले झंडे दिखाने का एलान किया गया है। यूनियन के प्रधान संजू नंबरदार, संजीव आलमपुर व अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि किसानों को सरकार ने निशाने पर लिया हुआ है। इसी के चलते ही फसल अवशेष की आड़ में उन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना है कि जहां यह भी स्पष्ट नहीं कि आग कैसे लगी, वहां भी किसान को दोषी बनाकर उसके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया जाता है। यही नहीं फसल अवशेष जलाने पर किसानों से जुर्माना वसूल किया जाता है और मामला भी दर्ज किया जाता है। यही नहीं वे दो साल तक अपनी फसल भी एमएसपी पर नहीं बेच पाता। यह किसानों पर अन्याय है, जो सहन नहीं किया जा सकता। इसी के चलते ही केंद्रीय गृह मंत्री को काले झंडे दिखाकर रोष जाहिर करने का निर्णय लिया है। वहीं संजीव आलमपुर ने बताया कि इस मामले के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से उन्हें बैठक करने के लिए बुलाया गया। वहीं इसके बाद देर रात तक उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed