फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP state president did direct dialogue with workers

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने व्यक्तित्व एवं नेतृत्व विकास पर कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
BJP state president did direct dialogue with workers
कुरुक्षेत्र। कला कृति भवन में मंगलवार को भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। छह सत्रों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। इन सत्रों की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने की। शिविर के पहले दिन प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने विशेष रूप से शिरकत की। सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी विश्व का सबसे मजबूत और बड़ा संगठन है। इसके प्रत्येक कार्यकर्ता के व्यक्तित्व और नेतृत्व विकास पर फोकस रखकर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व एवं नेतृत्व विकास के लिए कार्यकर्ताओं में विश्वास, दृष्टिकोण, नियम, उपकरण, लक्ष्य आदि गुण होने चाहिए। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जब आत्म विश्वास से भरा होगा तो वह लोगों के बीच जाकर सरकार के साथ-साथ अपने संगठन की बात को सहजता से रख सकेगा।
विज्ञापन

शिविर का पहला सत्र बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भारत भूषण भारती ने लिया। उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव विषय पर अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से 15 अगस्त 2023 तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इस महोत्सव को लेकर भाजपा की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन की भी भागीदारी कराई जाएगी। दूसरा सत्र प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख संदीप देशवाल ने लिया। उन्होंने अपना उद्बोधन सोशल मीडिया पर दिया। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया का जमाना है, भाजपा की तरफ से सोशल मीडिया का प्रयोग करके जन-जन तक पहुंचाना है और संगठन एवं सरकार की बात को जन-जन तक पहुंचाना है। चौथा सत्र प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. संजय शर्मा ने लिया। उन्होंने अपना उद्बोधन आत्मनिर्भर भारत पर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से आत्मनिर्भर भारत की कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई गई हैं, जिसमें प्रत्येक नागरिक का आर्थिक रूप से विकास हो रहा है। पांचवां सत्र प्रदेश संगठन महामंत्री रविंद्र राजू ने लिया। उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करना होगा। छठा सत्र प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वेद फूलां ने लिया। उन्होंने कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों पर अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन

बॉक्स
25 से सभी जिलों में होंगे शिविर
पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि 25 दिसंबर से पहले सभी जिलों में शिविर संपन्न हो जाएंगे। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस दिन 19 हजार 784 बूथ पर उनका जन्मदिन मनाया जाएगा। हर बूथ पर कम से कम 11 सदस्य वहां हाजिर होंगे। किसानों के बारे कहते हुए धनखड़ ने कहा कि किसान भाजपा को प्रेम करते हैं और पार्टी भी किसानों के हित के बारे सोचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed