फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP leader hit by cattle roaming on the road, leg and hand fractured

Kurukshetra News: सड़क पर घूम रहे गोवंश की चपेट में आए भाजपा नेता, पांव व हाथ में आया फ्रैक्चर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
BJP leader hit by cattle roaming on the road, leg and hand fractured
कुरुक्षेत्र। सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश के चलते लगातार घटनाएं हो रही है लेकिन प्रशासन इस समस्या का अभी तक पूरी तरह से समाधान नहीं कर पाया है। अब भाजपा एवं व्यापारी नेता फतेह चंद गांधी इन गोवंश की चपेट में आए हैं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचाराधीन कराना पड़ा। प्रदेश सरकार की ओर से गठित व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं कुरुक्षेत्र व्यापार मंडल के अध्यक्ष फतेहचंद गांधी ने बताया कि वे शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे पारिवारिक कार्यक्रम से स्कूटी पर सवार होकर अपने घर की ओर लौट रहे थे। पिपली-थर्ड गेट रोड पर गुरुद्वारा छठी पातशाही के समक्ष सड़क के बीचों बीच खड़े गोवंश से उनकी टक्कर हो गई और वे सड़क पर जा गिरे। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें उठाया और घर तक पहुंचाया। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई और परिजन उन्हें लेकर अस्पताल गए, जहां उन्हें एक्सरे कराया तो पांव व हाथ में फ्रैक्चर मिला।
विज्ञापन

गत दिवस ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से सह कुलसचिव पद से सेवानिवृत बुजुर्ग आरके धवन को शहर के मुख्य बाजार में एक गोवंश ने पटक दिया था, जिससे वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इससे पहले सड़कों पर घूम रहे गोवंश ने गत 27 जुलाई को एक बुजुर्ग महिला को पटेल नगर न्यू कॉलोनी में पटक पटककर मार दिया था। वहीं बताया जा रहा है कि शहर से सटे गांव बाहरी में भी एक व्यक्ति गोवंश की चपेट में आया है।
विज्ञापन




न मुख्य सड़कें और न बाजार सुरक्षित, हर जगह गोवंश का डेरा
शहर में भले ही पिछले कई दिनों से नप की ओर से वर्क ऑर्डर दिए जाने के बाद वाह फाउंडेशन ने गोवंश को पकड़े जाने का अभियान चलाया, लेकिन अभी भी 500 से ज्यादा गोवंश सड़कों पर है। शहर के मुख्य मार्ग हो या फिर कॉलोनी व सेक्टरों की सड़कें और बाजार, हर जगह इन गोवंश का जमावड़ा देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed