फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP-JJP alliance will continue to move forward: Dushyant Chautala, Kurukshetra

आगे बढ़ता रहेगा भाजपा-जजपा गठबंधन ः दुष्यंत चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
BJP-JJP alliance will continue to move forward: Dushyant Chautala, Kurukshetra
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का स्वागत करते डॉ. गुलशन कवात्तरा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इनेलो का ास्तित्व हरियाणा में पूरी तरह से खत्म हो चुका है। जिसकी टीस उन्हें भी है। क्योंकि इनेलो को उनके दादा चौ. देवीलाल ने अपने खून-पसीने से सींचा था, लेकिन उसके विपरीत डा. अजय सिंह चोटाला ने जन नायक जनता पार्टी का गठन कर चौ. देवीलाल की सोच को आगे बढ़ाया है। भाजपा-जजपा गठबंधन के तीन साल बड़ी सफलता के साथ पूरे हुए हैं और आगे भी यह गठबंधन इसी तरह से चलता रहेगा।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को नपा प्रधान डा. गुलशन कवातरा के निवास पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो जाए तो जजपा के सभी 10 विधायक जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने नगरपालिका चुनाव में हरियाणा में सबसे ज्यादा वोट से जीतने पर डा. गुलशन कवातरा और विधायक रामकरण काला की पीठ थपथपाई। वहीं उन्होंने नपा प्रधान और वहां मौजूद सभी पार्षदों को आश्वासन दिया कि शहर के विकास के लिए नगरपालिका को धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धान के सीजन में किसानों व आढ़तियों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी और गन्ना खरीद का सीजन भी इसी तरह से संपूर्ण होगा। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल के लिए भारत रत्न जैसे अवॉर्ड की मांग जनता को करनी चाहिए। जिस तरह से उनकी मांग पर शहीद भगत सिंह के नाम पर एयरपोर्ट का नामकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि वह नौ जिलों की जनता को बधाई देते है, जिनके सहयोग से जिला परिषद् और पंचायत समिति के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए है और आशातीत है कि अन्य 13 जिलों के चुनाव भी सौहार्द के साथ करवाने में जनता सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पार्षद निशा ठकराल, पार्षद ईशा सचदेवा, पार्षद मीनाक्षी शर्मा, पार्षद जसबीर सिंह सैनी, पार्षद प्रवीण शर्मा और रमेश कश्यप ने नगरपालिका की ओर से डिप्टी सीएम को स्मृति चिंह भेंट किया। इस अवसर पर विधायक रामकरण काला, हलकाध्यक्ष जगबीर मोहड़ी, सूबे सिंह त्यौड़ी, विष्णु भगवान गुप्ता, विजय ठकराल, रमेश कश्यप, जसबीर सैनी, शुभम साहनी, जयनाथ पांडे, पार्षद जगतार तारा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed