फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike driver absconded by snatching purse from woman, case registered

बाइक चालक महिला से पर्स छीनकर फरार, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bike driver absconded by snatching purse from woman, case registered
बहन के साथ पैदल जा रही महिला से बाइक चालक पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में दो मोबाइल फोन, आधार, पैन कार्ड और पांच सौ रुपये थे। आरोपी ने बिना नंबर की बाइक से वारदात को अंजाम दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कृष्णा गेट पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में सुनीता देवी वासी कुरुक्षेत्र ने कहा कि सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपनी बहन बबीता के साथ कमरा देखने के लिए पैदल सपड़ा कॉलोनी जा रहे थे। जब वह लोग विष्णु कॉलोनी से थोड़ा आगे पहुंचे तो बाइक सवार एक युवक पीछे से आया और उसके हाथ से पर्स छीन लिया। युवक बिना नंबर की बाइक पर सवार था तथा उसने अपने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। जब तक वह कुछ समझती आरोपी पर्स छीनकर फरार हो गया था। पर्स में दो मोबाइल फोन, आधार, पैन कार्ड और पांच सौ रुपये थे। शिकायत पर पुलिस ने छीना-झपटी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed