फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   batch leaves for pakistan for religious tour, Kurukshetra

धार्मिक यात्रा के लिए जत्था पाकिस्तान रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
batch leaves for pakistan for religious tour, Kurukshetra
जत्थे को रवाना करते एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार हरभजन सिंह व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्री नानकाना साहिब पाकिस्तान के दर्शन के लिए हरियाणा की संगत जत्था कुरुक्षेत्र से रवाना हुआ। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से इस बार प्रदेश से 160 लोगों को पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन के लिए वीजा दिलाया गया है। पाकिस्तान धार्मिक यात्रा कराने का कार्य सिख मिशन हरियाणा कुरुक्षेत्र को दिया गया है।
ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी से इस जत्थे को एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना, जत्थेदार बलदेव सिंह खालसा, एसजीपीसी सब ऑफिस उपसचिव सिमरजीत सिंह, धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर के उप सचिव परमजीत सिंह, सुखपाल सिंह, प्रबंधक अमरिंद्र सिंह, हरकीरत सिंह आदि ने रवाना किया। सबसे पहले संगत ने गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के चरणों में अरदास की।
विज्ञापन

जत्थेदार हरभजन सिंह ने बताया कि यह जत्था श्री दरबार साहिब अमृतसर पहुंचेगा,वहां छह नवंबर को एसजीपीसी के प्रधान हरजिंद्र सिंह धामी जत्थे को पाकिस्तान के लिए रवाना करेंगे। एसजीपीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह के दिशा-निर्देश पर जत्थे को श्री अमृतसर तक ले जाने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने निशुल्क बसों का प्रबंध किया है। इन बसों में संगत को एसजीपीसी के प्रमुख कार्यालय ले जाया जाएगा। उपसचिव सिमरजीत सिंह ने बताया कि पाकिस्तान जा रहे जत्थे में हरियाणा से 160 सदस्य शामिल है। हरियाणा की संगत को उन गुरुधामों के दर्शन करवाए जा रहे हैं, जो देश विभाजन की वजह से हमसे छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed