फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BAMS seats remained vacant in eight Ayurvedic colleges After three rounds of counselling in Haryana

Haryana: तीन दौर की काउंसलिंग, आठ आयुर्वेदिक कॉलेजों में खाली रह गई बीएएमएस की 99 सीटें

Wed, 22 Nov 2023 11:30 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 22 Nov 2023 11:30 AM IST
सार

तीन दौर की काउंसलिंग हो चुकी है जिसके बाद आयुष विवि के कैंपस कॉलेज और राजकीय महाविद्यालय समेत 13 कॉलेजों में कुल 1012 सीटें हैं। इनमें से आठ कॉलेज में 99 खाली रह गई है, जिसके लिए भौतिक उपस्थिति आधार पर विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा।

विज्ञापन
BAMS seats remained vacant in eight Ayurvedic colleges After three rounds of counselling in Haryana
श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के आयुर्वेदिक कॉलेजों में तीन दौर की ऑनलाइन काउंसलिंग के बावजूद भी बीएएमएस की 99 सीटें खाली रह गई। अब इन्हें भरने के लिए श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय द्वारा 24 दिसंबर को भौतिक उपस्थिति काउंसलिंग तय की है। इसके आधार पर ही अब इन सीटों पर दाखिला किया जाएगा। देश व प्रदेश के विद्यार्थियों को 24 दिसंबर सुबह नौ बजे तक उपस्थिति दर्ज करानी होगी। मेरिट सूची दोपहर तक प्रदर्शित कर दी जाएगी।

विज्ञापन


शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता एवं ड्राफ्ट एंड काउंसलिंग कमेटी के संयोजक डॉ. शंभू दयाल ने बताया कि इस वर्ष बीएएमएस में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का औसत पहले से कई गुणा बढ़ा है। तीन दौर की काउंसलिंग हो चुकी है जिसके बाद आयुष विवि के कैंपस कॉलेज और राजकीय महाविद्यालय समेत 13 कॉलेजों में कुल 1012 सीटें हैं। इनमें से आठ कॉलेज में 99 खाली रह गई है, जिसके लिए भौतिक उपस्थिति आधार पर विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा। उन्होंने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक दाखिला कमेटी द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा व फीस जमा होगी। अगर इसके बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो उसके लिए 28 दिसंबर को दूसरा उपस्थिति राउंड रखा जाएगा।
विज्ञापन


प्रो. डॉ शंभू दयाल ने बताया कि तीन दौर की काउंसलिंग के बाद सिरसा के आयु ज्योति आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल की 29 सीटें रिक्त रह गई है, इसके साथ ही गुरुग्राम के फैकल्टी ऑफ इंडियन मेडिसिन सिस्टम एसजीटी विश्वविद्यालय की दो, जींद के गंगापुत्र आयुर्वेदिक कॉलेज में दो, जगाधरी के चौधरी देवीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज एक, हिसार के नेशनल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एवं अस्पताल में तीन, बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री महिला आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल एक और  रोहतक के गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल की सात सीटें खाली हैं। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा महम के सत्य मेडिकल कॉलेज को सत्र 2023-24 के लिए मान्यता प्रदान की गई है। जिसकी 60 सीटों की काउंसलिंग भी आयुष विवि के द्वारा ही कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed