{"_id":"6941d60c4ec4d63bfe0dadc4","slug":"attention-will-be-paid-to-small-children-and-pregnant-women-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-147037-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर रहेगा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर रहेगा ध्यान
Wed, 17 Dec 2025 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 17 Dec 2025 03:28 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को विभिन्न संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। इसके तहत जिले भर में निर्धारित सत्र स्थलों पर टीकाकरण सेवाएं उपलब्ध करवाई गई। ये जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सैलजा ने दी।
उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य ऐसे बच्चों और गर्भवती महिलाओं तक पहुंच बनाना है, जो किसी कारणवश नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए हैं।
सिविल सर्जन डॉ. सुखवीर सिंह ने बताया कि जिले में 15 से 20 दिसंबर तक विशेष टीकाकरण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान ड्रॉप-आउट एवं आंशिक रूप से टीकाकृत बच्चों की पहचान कर उन्हें पूर्ण टीकाकरण के दायरे में लाया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी टीकाकरण से वंचित न रहे। माइक्रोप्लान के अनुसार अभियान के तहत जिले में कुल 148 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें 0 से एक वर्ष आयु वर्ग के 317, एक से दो वर्ष के 128 तथा दो से पांच वर्ष आयु वर्ग के 128 बच्चों को लक्षित किया गया है। इसके अतिरिक्त 10 वर्ष आयु वर्ग के 524 एवं 16 वर्ष आयु वर्ग के 545 किशोरों को टीटी टीकाकरण से आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है।
साथ ही 98 गर्भवती महिलाओं को भी टीकाकरण सेवाएं प्रदान की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर संपर्क कर रही हैं। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे विशेष टीकाकरण सप्ताह के दौरान नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण अवश्य करवाएं, ताकि जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज सुनिश्चित किया जा सके। संवाद