{"_id":"62bf57e47763896dfe4a91e9","slug":"attempt-to-rescue-the-accused-by-scuffle-with-the-soldier-kurukshetra-kurukshetra-news-knl113301152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही से हाथापाई कर आरोपी छुड़ाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही से हाथापाई कर आरोपी छुड़ाने का प्रयास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। थाना झांसा की हवालात में बंद आरोपियों को सिपाही से हाथापाई कर छुड़ाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सिपाही एक हवालाती को बाथरूम कराने के लिए लेकर जाने वाला था। इसी दौरान आरोपी थाने में आया और सिपाही से चाबियां छीनने लगा। शोर मचाने पर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी राजबीर सिंह वासी गोरखा को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
सिपाही गुरमीत चंद ने शिकायत दर्ज कराई कि वह थाना झांसा में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात है। वीआईपी ड्यूटी होने के कारण 30 जून को ज्यादातर पुलिसकर्मी ड्यूटी पर गए थे। मारपीट के आरोपी कुलदीप सिंह, सुखविंद्र सिंह, जसविंद्र सिंह वासी गोरखा व मोहित वासी बड़ोली (अंबाला) थाना झांसा की हवालात में बंद थे। करीब सवा 12 बजे हवालात में बंद आरोपी जसविंद्र सिंह ने उससे बाथरूम जाने के लिए कहा।
वह आरोपी सुखविंद्र सिंह को बाथरूम कराने के लिए हवालात से निकालने के लिए गया। इस दौरान एक व्यक्ति थाने में घुस आया। वह व्यक्ति हवालात में बंद आरोपियों को छुड़ाने की नीयत से हवालात की चाबियां छीनने की कोशिश करने लगा। उसने विरोध किया तो उस व्यक्ति ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। शोर मचाने पर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों को आता देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। आरोपी राजबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी राजबीर को जेल भेजने का आदेश दिया।