{"_id":"5e7286e78ebc3e76ad64825b","slug":"atm-crime-police-thief-kurukshetra-news-knl256097188","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की कार लेकर एटीएम लूटने पहुंचे चोर, पीसीआर देख भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की कार लेकर एटीएम लूटने पहुंचे चोर, पीसीआर देख भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मथाना में बस अड्डे पर स्थित चोरो द्वारा पीएनबी के एटीएम लूटने का प्रयास किया गया। एटीएम में करीब 15 लाख रुपये थे। लूट की कोशिश में चोर एटीएम के ऊपर के हिस्से को लेकर फरार हो गए। हालांकि वह हिस्सा सड़क किनारे खेतों से बरामद हो गया। रात के समय जब चोर एटीएम उखाड़ने का प्रयास कर रहे थे तो साथ लगती एक दुकान में सो रहे व्यक्ति ने आवाज सुनी और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूूचना मिलते तुरंत पीसीआर मौके पर पहुंच गई और चोरों की गाड़ी का पीछा भी किया। गांव गिरधारपुरा के नजदीक चारे गाड़ी छोड़ कर खेतों में घुस गए। पुलिस ट्रेनी एसपी उपासना, डीएसपी भारत भूषण पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीन आफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बैंक प्रबंधक कविता ने थाना सदर पिपली में दी शिकायत में बताया कि मथाना बस अड्डे पर स्थापित पीएनबी की शाखा के बाहर स्थित एटीएम बूथ को रात के समय बंद कर दिया गया था। रात करीब एक बजे चोरों ने एटीएम बूथ के ताले तोड़ दिये और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदल दी। कक्ष में घुस कर चोरों ने अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का स्प्रे कर दिया। चोरों ने एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया। वे ऊपर का हिस्सा ले गए। सूचना पाकर पुलिस पीसीआर तुरंत मौके पर पहुंच गई, जिसे देख चोर गाड़ी में फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोरी में प्रयुक्त गाड़ी यमुनानगर के एक व्यक्ति की मिली। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी गाड़ी मंगलवार रात को ही चोरी हुई है। उसको पुलिस के पहुुंचने के बाद बुधवार को ही गाड़ी चोरी होने का पता चला। ट्रेनी आईपीएस एवं थाना सदर प्रभारी उपासना का कहना है कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।