फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   At the national level, the government will connect the award winning youth in various fields with the sports department.

राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में अवार्ड विजेता युवाओं को खेल विभाग से जोड़ेगी सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
At the national level, the government will connect the award winning youth in various fields with the sports department.
राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रदेश सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड विजेता युवाओं को खेल विभाग से जोड़ने का ऐलान किया है। इस योजना से उनको रोजगार मिलेगा। इसके अलावा उनके अनुभव का लाभ भी अन्य युवाओं को मिल सकेगा। ये विचार खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने वर्चुअल रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित 25 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि अभी तक ऐसे 52 अवार्ड विजेताओं के नाम सामने आए हैं। जिन्हें मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार खेल विभाग में जोड़ा जाएगा। इसके अलावा गांवों में कमल क्लब की स्थापना होगी।
विज्ञापन

पहले चरण में 10 हजार की आबादी वाले लगभग 125 गांवों से युवाओं को क्लब से जोड़ा जाएगा। उसके बाद अगले चरणों में आठ हजार और छह हजार की आबादी वाले गांव को शामिल किया जाएगा। इन युवाओं की क्षमता, योग्यता व रुचि के आधार पर सरकार उन्हें समाज सेवा के कार्य देगी। बताया कि सरकार ने समर्पण पोर्टल के जरिए भी स्वयंसेवी युवा वालंटियर्स का पंजीकरण शुरू किया है। इसके बाद इन युवाओं को सरकार एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा चलाए जाने वाले अभियान में सहभागी बनाया जाएगा। फिलहाल करीब 1300 युवाओं ने समर्पण पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा युवा रोजगार की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भी लगातार स्किल डेवलपमेंट व अन्य योजनाओं के जरिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed