Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   As evening falls, the streets sink into darkness.

Kurukshetra News: शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाती हैं सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
As evening falls, the streets sink into darkness.
कुरुक्षेत्र। शहर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। स्थानीय सड़कों से लेकर मुख्य मार्गों तक बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। ऐसे में रात के समय वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अब धुंध का मौसम शुरू होने के साथ ही बंद लाइटों के कारण सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। कम दृश्यता और अंधेरे के बीच वाहन चालकों को सड़क, मोड़ और किनारे खड़े वाहन दिखाई नहीं देते।
विज्ञापन

मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइटों की स्थिति चिंताजनक है। पिपली से थर्ड गेट तक मुख्य सड़क पर करीब 50 स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। वहीं वीआईपी केडीबी रोड पर भी 36 लाइटें रोशनी नहीं कर रही हैं। सुंदरपुर रेलवे ओवरब्रिज पर भी कई लाइटें बंद हैं। इन मार्गों पर दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है, लेकिन रात होते ही कई हिस्से अंधेरे में डूब जाते हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को अधिक परेशानी होती है। पिपली वासी श्याम मनदीप सिंह और विश्वास नगर वासी सूरजभान ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रशासन से जल्द ही बंद लाइटों को ठीक कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed