फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Arrested for supplying illegal arms

अवैध हथियार सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Arrested for supplying illegal arms
देसी कट्टे के साथ पकड़े गए युवक की निशानदेही पर पुलिस ने हथियार सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी राजा वासी मदकरीमपुर थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर (यूपी) को जेल भेज दिया है। पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि 21 सितंबर को सीआईए-2 की टीम को पिहोवा मेन चौक पर गश्त के दौरान सूचना मिली योगेश वासी नंद कॉलोनी के पास अवैध हथियार है। आरोपी अवैध हथियार के साथ ढांड रोड पर कैंची कट के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शक के आधार पर एक युवक को काबू करके उसकी तलाश ली थी। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बिना रौंद के बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना सदर पिहोवा में अवैध असला अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी योगेश को अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह देसी कट्टा राजा से लिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसे देसी कट्टा सप्लाई करने के आरोपी राजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed