{"_id":"612164538ebc3e79f63d2538","slug":"arrested-for-giving-false-testimony-in-registry-sent-to-jail-kurukshetra-news-knl806706148","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्री में झूठी गवाही देने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्री में झूठी गवाही देने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी की मौत के बाद अन्य महिला को अपनी पत्नी दिखाकर धोखे से संपत्ति नाम करने के मामले में झूठी गवाही देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जितेंद्र वासी पलवल ने रजिस्ट्री के समय महिला की शिनाख्त की थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 05 मई को जतिन वासी ठोल ने कहा कि उसके पिता तरसेम लाल के मनजीत कौर के साथ संबंध थे। इसी कारण उसकी मां कविता ने 22 मई 2013 को आत्महत्या कर ली थी। उसकी मां कविता के नाम कुरुक्षेत्र में दुर्गा नगर और न्यू लक्ष्मण कॉलोनी में दो अलग-अलग मकान हैं। उसकी मां की मौत के बाद उक्त महिला उसके पिता के साथ रहने लगी थी। महिला ने 18 मार्च 2015 को खुद को उसकी मां कविता दिखाकर दोनों मकान उसके पिता तरसेम लाल के नाम धोखाधड़ी से करवा दिए थे। उक्त महिला ने खुद उसकी मां के नाम से हस्ताक्षर किए थे और फोटो खुद दस्तावेज पर लगा ली थी। उसके बाद उसके पिता की मृत्यु 23 नवंबर 2017 को हो गई थी। इसके बाद महिला ने दोनों मकान पर कब्जा करके उसे घर से बाहर निकाल दिया था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद 31 जुलाई 2021 को महिला मनजीत कौर को गिरफ्तार करके अंबाला जेल भेज दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।