फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Arrested for firing while intoxicated, sent to jail

नशे के धुत्त होकर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Arrested for firing while intoxicated, sent to jail
पिहोवा। लोहड़ी के पर्व पर हवाई फायर करने तथा मां के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब के नशे में अपनी लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी। जब उसकी मां ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करके उसे घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में आरोपी के पिता कप्तान प्रगट सिंह वासी गुरु नानक कॉलोनी ने कहा कि वीरवार को रात करीब नौ बजे वह अपने परिवार व पड़ोसियों के साथ बाहर गली में लोहड़ी का पर्व मना रहे थे। इसी दौरान उसका बड़ा बेटा राजिंद्र सिंह शराब के नशे में धुत्त होकर आया और अपनी लाइसेंसी राइफल 12 बोर से फायर कर दिया। इससे बाहर लोहड़ी का पर्व मना रहे लोग काफी डर गए। तभी उसकी पत्नी जसबीर कौर ने किसी अनहोनी के डर से रोकने की कोशिश तो उसने मारपीट करके उसे जख्मी कर दिया। शोर शराबा सुनकर जब उसका छोटा बेटा गुरविंद्र सिंह बाहर आया तो आरोपी ने उसके साथ भी झगड़ा किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी थाना प्रभारी छोटू राम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राजिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed