{"_id":"62685d562d79aa412a6d7168","slug":"arrest-kurukshetra-kurukshetra-news-knl106242549","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। गुरविंद्र उर्फ सागर हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी नीरज वासी महुआ खेड़ी व कृष्ण कुमार उर्फ विक्की वासी उपलाना (अंबाला) को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है। नीरज ने रंजिशन अपने दोस्त व रिश्तेदार के साथ मिलकर अपने पड़ोसी गुरविंद्र की ईंट मारकर हत्या की थी।
सीआईए एक के प्रभारी दिनेश राणा ने बताया कि 23 अप्रैल को जसबीर सिंह वासी महुआ खेड़ी ने थाना बाबैन पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि 21 अप्रैल रात करीब आठ बजे उसके भतीजे गुरविंद्र उर्फ सागर का गांव के ही नीरज के साथ झगड़ा हुआ था। नीरज ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया था, जिसके बाद उन दोनों की आपसी सहमति हो गई थी।
अगले दिन शाम करीब छह बजे गुरविंद्र को घुमाने के लिए नीरज बुलाकर ले गया था, मगर देर रात तक गुरविंद्र घर पर नहीं पहुंचा था। आसपास तलाश की तो पता चला कि 22 अप्रैल की रात आठ बजे गुरविंद्र अपने पड़ोसी नीरज, व प्रिंस वासी गुढा और एक युवक के साथ गांव गुढा में था। अगली सुबह गुरविंद्र का शव गुढा के स्टेडियम में नग्न अवस्था में पड़ा मिला था।
विज्ञापन
गुरविंद्र के सिर, मुंह, छाती पर गहरी चोट के निशान थे। उसके चेहरे को ईंट से पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया था। बयान पर मामला दर्ज करके सीआईए-एक ने जांच करते हुए आरोपी नीरज व कृष्ण कुमार उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत के आदेश पर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
घसीटते हुए लेकर गए स्टेडियम
सीआईए एक के प्रभारी दिनेश राणा ने बताया कि गुरविंद्र को तीनों आरोपी स्टेडियम के गेट से घसीटते हुए लेकर गए थे। पुलिस को शव के पास से खून से सनी ईंट बरामद हुई थी। वहीं गुरविंद्र के पूरे शरीर पर गहरी चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से साफ होगा कि हत्या में किस हथियार का इस्तेमाल किया गया।