फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Arhtiyas raised their demands by staging a sit-in at the Mini Secretariat, Kurukshetra

आढ़तियों ने लघु सचिवालय पर धरना-प्रदर्शन कर मांगें उठाईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Arhtiyas raised their demands by staging a sit-in at the Mini Secretariat, Kurukshetra
लघु सचिवालय के बाहर अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी को ज्ञापन सौंपते आढ़ती। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने मांगों को लेकर लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता व जिला प्रधान बनारसी दास ने की। प्रदर्शन के बाद एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी को ज्ञापन सौंपा।
जिला अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव धर्मपाल मथाना ने बताया कि उन्होंने मांग की है कि सभी फसलें एमएसपी के माध्यम से सरकार से खरीदी जाएं और आढ़ती को 2.5 प्रतिशत आढ़त मिलनी चाहिए। एमएसपी का भुगतान किसानों के सीधे खाते में किए जाने से आढ़तियों में रोष है। सरकार द्वारा खरीदी जाने वाली सभी फसलों का भुगतान आढ़ती व किसानों की इच्छानुसार उनके खातों में किया जाए। सीमांत किसानों की फसलें खरीद की जाएं। एचआरडी फीस को चार प्रतिशत की बजाये एक प्रतिशत किया जाए। गेहूं के सीजन में ढुलाई का कार्य सुचारु रूप से चलाने के लिए इसका ठेका संबंधित आढ़ती एसोसिएशन को दिया जाए। मार्केटिंग बोर्ड के नियमों में सुधार किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा ज्ञापन में मांग की गई कि आढ़त की फर्म का एक लाइसेंस पूरे हरियाणा में मान्य होना चाहिए। मार्केटिंग कमेटी के लाइसेंस की अवधि जीएसटी की तरह असीमित होनी चाहिए। जब तक फर्म अथवा कार्य बंद न कर दे, बार बार रेनवल नहीं होनी चाहिए। मार्केट कमेटी की लाइसेंस फीस एकमुश्त ली जाए। आढ़तियों को व्यापार करने के लिए तीन या चार लाइसेंस की इजाजत मिलनी चाहिए। मंडियों की दुकानों में आढ़त के अतिरिक्त अन्य व्यापार करने की भी इजाजत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथाना ने बताया कि ज्ञापन में मांग की गई कि फर्म के मालिक की मौत के बाद मार्केट कमेटी का लाइसेंस उसके कानूनी वारिस को दिया जाना चाहिए। रिजर्व प्लाट की कीमत अगर खुली बोली से ज्यादा है तो उसे न्यायसंगत किया जाना चाहिए। ज्ञापन देने से पूर्व प्रदर्शन कर रहे आढतियों को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने सभी आढ़तियों को एकजुट होने के लिए आह्वान किया और कहा कि जब तक हम संगठित नहीं होंगे, तब तक हम कामयाब नहीं हो सकते। इसलिए संगठित होना जरूरी है।

इस मौके पर पिपली अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मामचंद मुकरपुर, पूर्व मंडी प्रधान राजीव गोयल, पिपली अनाज मंडी प्रधान जोगेंद्र सिंह रामगढ़, लाडवा मंडी के प्रधान गुरदेव सेखों, स्टेट एसोसिएशन के सचिव विकास कुमार, शाहाबाद मंडी के प्रधान धनपत सिंह व बिट्टू कालड़ा, पूर्व प्रधान कप्तान सिंह, उप प्रधान जगतार काजल, पिहोवा से प्रधान नंद लाल, झांसा से मंडी प्रधान ज्ञान चंद, बाबैन मंडी के प्रधान लाभ सिंह, सचिव सुरेंद्र बोडला व विनीत भाटिया सहित अनेक आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed