{"_id":"63656f4ccee9445cb1369e84","slug":"approval-for-recruitment-to-the-regular-posts-of-assistant-professor-kurukshetra-kurukshetra-news-knl126468193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक प्रोफेसर के नियमित पदों पर भर्ती को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक प्रोफेसर के नियमित पदों पर भर्ती को मंजूरी
विज्ञापन
Approval for recruitment to the regular posts of Assistant Professor, Kurukshetra
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद की बैठक शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 22 महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वहीं 29 अगस्त को हुई कार्यकारिणी परिषद की बैठक के मिनट्स की पुष्टि की गई व उन निर्णयों पर क्या कार्रवाई हुई, उस बारे में चर्चा की गई।
कार्यकारिणी परिषद में यूटीडी में कंप्यूटर साइंस (एक पद जनरल, एक बीसीबी), यूटीडी के पंजाबी विभाग (एक पद ईडब्ल्यूएस, एक पद बीसीए व एक पद जनरल), आईआईएचएस में सांख्यिकी में (एक पद जनरल), यूएसएम मैनेजमेंट में (एक पद बीसीए व एक पद एससी), यूटीडी फिजिकल एजुकेशन में (एक पद बीसीए तथा दो पद जनरल), आईटीटीआर में फिजीकल एजुकेशन (एक पद ईडब्ल्यूएस) तथा आईआईएचएस में गणित में (दो पद बीसीबी) के लिए सहायक प्रोफेसर के नियमित पदों पर भर्ती के लिफाफे खोले गए और इन पदों पर चयन को मंजूरी प्रदान की गई।
बैठक में सीएएस के तहत सांख्यिकी एंड ओआर के शिक्षक डॉ. मुकेंद्र कादियान, आईआईएचएस (बॉटनी) से डॉ. अनिल गुप्ता, आईआईएचएस (अंग्रेजी) से डॉ. अनुपमा सिंह चौहान व आईआईएचएस (अंग्रेजी) से डॉ. रिचा भारद्वाज को प्रोफेसर तथा कंप्यूटर साइंस विभाग के शिक्षक डॉ. चंद्रकांत, एजुकेशन से डॉ. ज्योति खजूरिया व डॉ. सुषमा गुप्ता को एसोसिएट प्रो. पद के लिए पदोन्नति को मंजूरी प्रदान की गई।
विज्ञापन
बैठक में सीएएस के तहत आईआईएचएस (भूगोल) के शिक्षक डॉ. अमृत सिंह, आईआईएचएस (हिंदी) से डॉ. सुकरमवती देवी, आईआईएचएस (कॉमर्स) के डॉ. जसविंदर कुमार, आईआईएचएस (मनोविज्ञान) की डॉ. शशी ड्रोलिया तथा अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. दारा सिंह को प्रोफेसर पद के लिए पदोन्नति को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में हरियाणा सरकार, मानव संसाधन विभाग (सामान्य सेवा- शाखा) द्वारा विकलांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों को पदोन्नति में आरक्षण प्रदान करने के संबंध में जारी निर्देशों को अपनाने पर चर्चा की गई।
इसके अलावा संस्कृत, पालि और प्राकृत विभाग के सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. ललित कुमार गौड़ को फ्लोटिंग फैकल्टी के रूप में सदाचार स्थल, समाधि और गुलजारी लाल नंदा सेंटर ऑफ एथिक्स, फिलॉसफी, म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का कार्य छह महीने की अवधि के लिए देखने के लिए मंजूरी प्रदान की गई। डॉ. रंजन गुप्ता, प्रो., जैव रसायन विभाग की प्रतिनियुक्ति को एक वर्ष की अवधि के लिए बढ़ाने की अनुमति प्रदान की गई।
कार्यकारिणी परिषद में निर्माण शाखा में एक्जिक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) में एक पद पर नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की गई। डॉ. दिनेश कुमार, प्रोफेसर, इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग को उनके अनुरोध पर गुरुग्राम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम के कुलपति के पद पर प्रतिनियुक्ति को अनुमति प्रदान की गई। इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई व फैसले लिए गए। इस बैठक में कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा सहित विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य मौजूद रहे।