फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Applications invited for Vigyan Ratna and Yuva Vigyan Ratna awards by July 31

Kurukshetra News: विज्ञान रत्न और युवा विज्ञान रत्न अवार्ड के लिए 31 जुलाई तक मांगे आवेदन

Mon, 18 May 2026 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 18 May 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
Applications invited for Vigyan Ratna and Yuva Vigyan Ratna awards by July 31
कुरुक्षेत्र। राज्य विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा विज्ञान रत्न अवार्ड और हरियाणा युवा विज्ञान रत्न अवार्ड के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। वर्ष 2026 के लिए घोषित इन पुरस्कारों के तहत विज्ञान रत्न अवार्ड में चयनित वैज्ञानिक को पांच लाख की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। यह पुरस्कार 40 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के लिए है, जिन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि युवा विज्ञान रत्न अवार्ड के तहत 40 वर्ष से कम आयु के युवा वैज्ञानिकों को एक लाख की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और राज्य में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया। पुरस्कारों के लिए वही वैज्ञानिक पात्र होंगे, जिन्होंने हरियाणा में 10 वर्ष या इससे अधिक समय तक कार्य, शिक्षा प्राप्त या प्रदेश का निवासी हो। युवा विज्ञान रत्न अवार्ड के नामांकन के लिए आयु की गणना 31 दिसंबर 2026 तक की जाएगी। बताया गया कि नए नामांकन ही स्वीकार होंगे। स्वयं-नामांकन किसी भी स्थिति में मान्य नहीं होगा। सरकार ने इच्छुक उम्मीदवारों और संस्थाओं से निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट डीएसटी डॉट हायर ईडीयूएचआरवाई डॉट एसी डॉट इन पर विजिट करने और नामांकन 31 जुलाई तक परिषद कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए। सरकार का उद्देश्य विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को पहचान देना और नई पीढ़ी को अनुसंधान एवं तकनीकी विकास की ओर प्रेरित करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed