हरियाणा: आयुर्वेद और होम्योपैथी में स्नातक की 858 सीटों पर आवेदन शुरू
आयुष विश्वविद्यालय की ओर से पीजी के लिए 10 फरवरी से दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। एलओपी मिलने के बाद दूसरे राउंड में आयुर्वेद के सभी विषयों की सीटों को शामिल किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयुष विश्वविद्यालय ने अपने अंतर्गत आने वाले श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय सहित 10 महाविद्यालयों और अन्य तीन महाविद्यालयों में बीएएमएस, बीएचएमएस की कुल 858 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल ओपन किया है। इच्छुक विद्यार्थी नौ फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से 12 फरवरी को सीटों का अंतिम आवंटन किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चयनित विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन, ऑनलाइन फीस जमा करने और संबंधित शिक्षण संस्थान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए 14 से 17 फरवरी तक का समय दिया है।
वहीं पीजी काउंसलिंग का पहला चरण पूरा होने के बाद आयुष विश्वविद्यालय ने दूसरा चरण शुरू कराने की तैयारी कर ली हैं। अब विश्वविद्यालय की ओर से 10 फरवरी से दूसरे राउंड के लिए पोर्टल ओपन किया जाएगा। पहले चरण में दाखिला लेने से वंचित रहे देशभर के विद्यार्थी दूसरे राउंड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चार फरवरी तक काउंसलिंग के पहले दौर में श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय और श्री धनवंतरी आयुर्वेदिक महाविद्यालय में आयुर्वेद के सात विषयों की कुल 42 सीटों पर 191 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। आयुष विश्वविद्यालय ने 31 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की हैं। अब आयुर्वेद के नौ विषयों में 42 सीटों पर एलओपी मिलने के बाद काउंसलिंग के दूसरे दौर में रिक्त रही सीटें और नौ विषयों की 42 सीटों पर चयनित विद्यार्थियों का दाखिला किया जाएगा।
महाविद्यालय सीट
- श्रीकृष्णा आयुर्वेदिक कॉलेज, कुरुक्षेत्र 63 (बीएएमएस)
- एमएसएमआईए, खानपुर कलां सोनीपत 75 (बीएएमएस)
- श्रीबाबा मस्तनाथ आयुर्वेदिक कॉलेज, रोहतक 60 (बीएएमएस)
- आयुज्योति आयुर्वेदिक कॉलेज, सिरसा 50 (बीएएमएस)
- लाल बहादुर शास्त्री महिला आयुर्वेदिक कॉलेज 50 (बीएएमएस)
- चौधरी देवीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज, यमुनानगर 60 (बीएएमएस)
- गंगापुत्र आयुर्वेदिक कॉलेज, जींद 30 (बीएएमएस)
- नेशनल आयुर्वेदिक कॉलेज, हिसार 60 (बीएएमएस)
- एमएलआर आयुर्वेदिक कॉलेज, चरखी दादरी 60 (बीएएमएस)
- जेआर किसान होम्योपैथी कॉलेज 50 (बीएचएमएस)
- गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज, रोहतक 100 (बीएएमएस)
- श्री धनवंतरी आयुर्वेदिक कॉलेज 100 (बीएएमएस)
- एसजीटी यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम 100 (बीएएमएस)
आयुष विश्वविद्यालय की ओर से शेड्यूल के अनुसार यूजी व पीजी की काउंसलिंग कराई जा रही है। पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहला चरण पूरा हो चुका है। 10 फरवरी से दूसरा चरण शुरू होगा, जिसमें आयुर्वेद के सभी विषयों को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही 13 महाविद्यालयों में बीएएमएस और बीएचएमएस की 858 सीट पर दाखिले के लिए पांच फरवरी से पहला चरण शुरू हो गया है। -डॉ. शंभू दयाल शर्मा, श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर