{"_id":"62cb361f3a3e3c0aa50d6705","slug":"any-position-can-be-achieved-through-education-kurukshetra-kurukshetra-news-knl114239176","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से हासिल कर सकते कोई भी मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से हासिल कर सकते कोई भी मुकाम
विज्ञापन
मेधावी बच्चों को सम्मानित करते मुख्यातिथि डॉ. महावीर सिंह व अन्य। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह ने कहा है कि शिक्षा के बलबूते छात्र कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं। आपसे शिक्षा को कोई छीन नहीं सकता। वे रविवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए श्री गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला सभा में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराने के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने विस्तार से इन योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए बताया कि जो बच्चे आर्थिक तंगी के चलते अच्छी शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते वे सरकार की इन योजनाओं से आगे बढ़ सकते हैं। इससे पूर्व उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बच्चों को आह्वान करते हुए कहा कि वे बाबा साहेब से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें और समाज के लिए कुछ अच्छा कर दिखाएं।
डॉ. आरआर फुलिया ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्य के सभी जिलों से कई विद्यार्थियों को सम्मानित किया है। श्री गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला सभा के प्रधान सूरजभान नरवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और मंदिर द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. रणजीत सिंह फुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी बीएस मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह ,यमुनानगर के जिला शिक्षा अधिकारी राम दीया गागट, मंदिर कमेटी के उपप्रधान रामलाल मेहरा, सचिव ओमप्रकाश तंवर, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप, संयुक्त सचिव सुखबीर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य नरेश रंगा, जोगिंदरो देवी, राधा रानी मौजूद रहे।