फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Anger is not stopping among the Patwaris

Kurukshetra News: पटवारियों में नहीं थम रहा रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Anger is not stopping among the Patwaris
कुरुक्षेत्र। तहसील कार्यालय में अपने-अपने कार्य कोलेकर पहुंचे लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार की ओर से भ्रष्टाचार को लेकर पटवारियों की सूची जारी किए जाने के विरोध में पटवारियों का रोष थम नहीं रहा है। पटवारी मंगलवार को भी काली पट्टी बांधकर अपने सर्कल में कार्य करते रहे।
लगातार जारी आंदोलन के चलते पटवारी छोड़े गए सर्कल का चार्ज वापस लेने को तैयार नहीं है, जिसके चलते जिले के 200 से ज्यादा गांव के लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हर दस्तावेज को बनवाने के लिए उन्हें अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं तहसीलदार व जिला राजस्व अधिकारी भी पटवारियों के साथ बैठक कर चुके हैं, जिसमें कार्य सुचारू चलाए जाने को लेकर चर्चा हुई। इसके बावजूद पटवारी अपने आंदोलन पर अडिग है और 31 जनवरी तक काली पट्टी बांधकर ही कार्य करने व छोड़े गए सर्कल वापस न लिए जाने का एलान कर चुके हैं। उधर प्रशासन भ्रष्टाचार को लेकर जारी सूची के अनुसार पूरे मामले की गहन जांच में जुटा है। जिला उपायुक्त ने भी तहसीलदारों से संबंधित पटवारियों के बारे में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां जिले में महज 56 पटवारी ही कार्यरत हैं वहीं बाकी पांच से छह गांव के सर्कल बनाकर उन्हें अतिरिक्त तौर पर सौंपे हुए हैं। ऐसे 200 से ज्यादा गांव हैं जबकि थानेसर में ही 31 सर्कलों में से 12 अतिरिक्त सर्कल पटवारियों द्वारा छोड़े हुए हैं, जिससे 50 से ज्यादा गांव के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मुख्य तौर पर ये कार्य हो रहे प्रभावित : छोड़े गए सर्कलों के गांव के लोग रोजाना तहसील परिसर में आ रहे हैं और बिना कार्य करवाएं ही लौटना पड़ रहा है। जिनमें से मेरी फसल मेरा ब्योरा, हरियाणा निवासी प्रमाणपत्र की रिपोर्ट करवाना, इंतकाल की नकल लेना, कृषि कार्ड बनवाने के लिए मौके की निशान देही करवाना, विरासत का इंतकाल करवाने के लिए रिपोर्ट करवाना आदि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अब फरवरी से फसल की गिरदावरी होनी है अगर पटवारियों ने अतिरिक्त सर्कलों का कार्य नहीं किया तो गिरदावरी का भी कार्य प्रभावित हो सकता है।
दो हजार इंतकाल अटके : वहीं इन गांवों के लोग रोजाना रजिस्ट्रियां करवाने के लिए तहसील परिसर में आ रहे हैं और इसके बाद पटवारियों की तरफ से इंतकाल सत्यापित उनके पोर्टल से किया जाता है ऐसे में बिना इंतकाल के रजिस्ट्री पूर्ण दस्तावेज नहीं माना जाता और इसको लेकर लोगों में रोष पनप रहा है। करीब 2000 इंतकाल पटवारियों के सत्यापन की बाट जोह रहे हैं।

नायब तहसीलदार बोले, लोगों को हो रही परेशानी : नायब तहसीलदार परमजीत ने कहा कि छोड़े गए सर्कलों के गांवों के लोग परेशान हो रहे हैं, उन्हें बिना कार्य करवाए ही लौटना पड़ रहा है जिनमें सेवानिवृत अधिकारियों के कार्य भी लंबित पड़े हैं। सरकार की तरफ से पटवारियों द्वारा छोड़े गए सर्कलों के लंबित कार्यों से संबंधित कोई आदेश नहीं आए हैं। सरकार से जैसे आदेश मिलेंगे उसी अनुसार अगला कदम उठाया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। तहसील कार्यालय में अपने-अपने कार्य कोलेकर पहुंचे लोग। संवाद

कुरुक्षेत्र। तहसील कार्यालय में अपने-अपने कार्य कोलेकर पहुंचे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed