फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Alto car from Attari Colony and goats stolen from village Rawa

Kurukshetra News: अटारी काॅलोनी से आल्टो कार और गांव रावा से बकरियां चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Alto car from Attari Colony and goats stolen from village Rawa
शाहाबाद। शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी चोरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता रहा है। मंगलवार रात को भी चोरों ने शहर सहित तीन स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पहली घटना अटारी काॅलोनी में हुई है। जहां से चोर कार चोरी करके ले गये हैं। कार चोरी करते तीन युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चोरों की पहचान नशा करने वाले लोगों के रूप में हुई है। बुधवार सुबह अटारी कालोनी निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि उनकी आल्टो कार अटारी काॅलोनी में उनके घर के सामने खाली पड़े प्लाट में खड़ी थी, लेकिन जब वह रात को एक शौच आदि के लिए उठा तो देखा कि बाहर से कार गायब थी। जिसके बाद उसने मोहल्ला वासियों को एकत्रित किया और सीसीटीवी फुटेज में देखा कि उसकी कार को कुछ अज्ञात चोर रात 12:30 बजे चुरा रहे हैं। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत डायल-112 में दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम उनके निवास स्थान पर पहुंची और करवाई शुरू की। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सीसीटीवी कैमरे में तीन अज्ञात युवक उसकी कार को ले जाते दिखाई दे रहे हैं और यह युवक नशेड़ी किस्म के हैं और आसपास के क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


गांव रावा से बकरियां चोरी
चोरों ने गांव रावा में बलकार राम की तीन बकरियां चोरी कर ली है। गांव के सरपंच रणजीत और बलकार राम ने चोरी की शिकायत पुलिस को दी है। बलकार राम ने बताया कि बीती रात को चोर उसके बरामदे में बनी तीन बकरियां चुरा कर ले गये हैं। सरपंच रणजीत ने कहा कि यह अत्यंत निर्धन परिवार है और इसलिए पुलिस को चोरों पकड़कर इस परिवार की भरपाई करवानी चाहिए। वहीं राजेंद्र सिंह अटारी के खेतों से चोरों ने ट्यूबवैल से तार चोरी करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed