फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Allegations of non-arrest of the accused, Kurukshetra

आरोपियों की गिरफ्तारी न करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Allegations of non-arrest of the accused, Kurukshetra
कार्रवाई की मांग को लेकर डीएसपी से मिलने पहुंचे परिजन व ग्रामीण। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। विवाहिता को जान से मारने की कोशिश करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को परिजन डीएसपी नरेंद्र सिंह से मिले। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है और बचाने का प्रयास कर रही है इसलिए अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
महिला के चाचा ईश्वर सिंह वासी खेड़ी जाटान (करनाल) के मुताबिक बताया कि उसकी भतीजी संगीता (26) की शादी 7 दिसंबर 2020 को उमरी के रहने वाले रोबिन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग कार न लाने के ताने देकर परेशान करते थे। उसका पति रोबिन, सास और ननद उसके साथ मारपीट भी करते थे। आरोपियों ने बीती 21 जनवरी को भी इन तीनों ने संगीता के साथ मारपीट की और पति ने गला घोंटकर संगीता की हत्या करने की कोशिश की थी। किसी तरह संगीता ने खुद को बचा लिया था।
विज्ञापन

आरोप है उसकी भतीजी को कोई जहरीला पदार्थ देकर मारने की कोशिश की गई। किसी तरह संगीता ने उसे मामले की सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंच कर उसे मथाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे एलएनजेपी अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसकी भतीजी संगीता के बयान पर उसके पति सहित ससुराल के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। मांग है कि पुलिस शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने संगीता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उनके साथ मुलाकात भी की है। पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed