फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   All the facilities of CSC will now be available in the post office

सीएससी की सभी सुविधाएं उपलब्ध अब डाकघर के माध्यम से भी होंगी उपलब्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
All the facilities of CSC will now be available in the post office
सीएससी की सभी सुविधाएं अब डाकघर के माध्यम से भी उपलब्ध होंगी। इसके लिए प्रदेश डाकघर में भी सीएससी सेंटर खोले जाएंगे। प्रदेश सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए ऑनलाइन को बढ़ावा दे रही है। अब विभिन्न योजनाओं को सीएससी के साथ डाकघर के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने की योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। सरकार द्वारा पहले सभी गांवों व शहरों के वार्डों में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब इस सुविधा को बढ़ावा देने के लिए सीएससी की सभी सेवाओं के लिए सभी डाकघरों में भी कॉमन सर्विस सेंटर खोले जाएंगे। सीएससी के जिला प्रबंधक मोहित शर्मा ने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर में मिलने वाली सुविधाओं को अब डाकघर में उपलब्ध कराया जाएगा। सीएससी के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, पेंशन, बीमा, कृषि संबंधी ऑनलाइन कार्य के साथ-साथ पैसों के लेन-देन समेत सभी प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है। डाकघर में भी यह सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों के समय की बचत होगी और साथ ही एक छत के नीचे सुविधाओं की संख्या बढ़ेगी। बुजुर्गों को पेंशन लेने के लिए बैंक नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही डाकखाने से संबंधित कार्य भी निपटाए जा सकंगे। इस कार्य की शुरुआत के लिए पोर्टल पर डाकघर के कर्मचारियों का पंजीकरण करना शुरू कर दिया है, ताकि यह सुविधा जल्द शुरु की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed