फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   All teenagers will have to be vaccinated by April 5, Kurukshetra

सभी किशोरों का पांच अप्रैल तक करना होगा टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
All teenagers will have to be vaccinated by April 5, Kurukshetra
एलएनजेपी अस्पताल में छात्रा को टीका लगाती महिला स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग में पांच अप्रैल तक 12 से 14 आयु वर्ग के सभी किशोरों को कोरोना रोधी टीके लगाने का लक्ष्य रखा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को प्रदेश भर के जिला सिविल सर्जन और जिला टीकाकरण अधिकारी के नाम पत्र जारी किया गया है।
जिला स्वास्थ्य विभाग ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्कूल संचालकों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है लेकिन परीक्षा के दौरान यह लक्ष्य हासिल करना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती भरा साबित होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक सात लाख 77 हजार 183 को पहली, छह लाख 61 हजार 22 को दूसरी व 8160 को प्रीकॉशन डोज लगाने के साथ-साथ कुल 14 लाख 46 हजार 365 डोज लगाई जा चुकी है। उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि पांच अप्रैल तक सभी किशोरों को टीकाकरण कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकवरी दर 98.52 फीसदी पहुंची
जिले में कोरोना संक्रमितों की रिकवरी दर 98.52 फीसदी तक पहुंच गई है। अब तक जिले में छह लाख 77 हजार 128 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब तक 26425 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अब कोई कोविड पॉजिटिव केस नहीं है। अभी तक लिए गए 704262 में से 677128 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। विभाग की ओर से बुधवार को 402 सैंपलों की जांच करने पर सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। अब तक जिले में 26822 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और 397 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed