फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   All staff at the residence of Union Finance Minister Haryana and performance

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने किया वित्तमंत्री के निवास पर प्रदर्शन

Mon, 21 Jul 2014 12:48 AM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 21 Jul 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
All staff at the residence of Union Finance Minister Haryana and performance
वित्तमंत्री के निवास पर सर्व कर्मचारी संघ ने ललकार रैली के लिए सर्व कर्मचारी संघ के राज्य उपाध्यक्ष मान सिंह, जिलाध्यक्ष संत कुमार, जिला सचिव रणबीर रोहिला आदि के नेतृत्व में रोहतक कूच से पहले प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संत कुमार व मान सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार जिस प्रकार से कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रहा है।

यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने हरियाणा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कर्मचारियों की मांगों को ललकार रैली के बाद भी हल्के में लेने का प्रयास किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर ठेके पर कार्यरत एनआरएचएम की कुलविंद्र कौर, पावर कार्पोरेशन के यूनिट सचिव विजय कुमार, मेस वर्कर से सुभाष पारचा, उमा शंकर, एनआईटी से मुरली, पर्यटन विभाग से सुरेश गुढा, एमपीएचडब्लयू से कर्ण पांचाल, ठेका कर्मचारी यूनियन से सुभाष चंद, नवीन, पब्लिक हेल्थ से बलदेव सिंह, महेंद्र, ओम प्रकाश, आनंद सिंह, मत्स्य विभाग के राम कुमार चौहान, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के कोषाध्यक्ष माम चंद, अध्यक्ष बलवंत सिंह विर्क, स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष जिले सिंह, हेम सिंह, कंप्यूटर प्रोफेशनल के अध्यक्ष सोम नाथ सैनी, पशुपालन विभाग के बाल किशन, अशोक कुमार, अध्यापक संघ के प्रेस सचिव बलजीत कुंडू, सिंचाई विभाग के अध्यक्ष राजबीर, पार्ट टाईम कर्मचारी के सचिव राजबीर गुढ़ा आदि ने बताया कि हजारों की संख्या में कर्मचारी ललकार रैली में भाग लेने जाएंगे। इस अवसर पर आनंद, रामेश्वर, सतबीर, धर्मबीर, राजकुमार, रणबीर, लखविंद्र, संसार सिंह, मूलचंद, बलवंत, दलीप, राजबीर, जसबीर व धर्मबीर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed