फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Akshaya Tritiya on 30th April, auspicious and rare coincidence is being made

Kurukshetra News: अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को, बन रहा शुभ और दुर्लभ संयोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya on 30th April, auspicious and rare coincidence is being made
कुरुक्षेत्र। हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। यह दिन किसी भी शुभ काम की शुरूआत के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से जीवन आर्थिक संपन्नता, सौभाग्य और समृद्धि आती है। अक्षय का अर्थ ही होता है जिसका कभी क्षय ना हो अर्थात कभी भी खत्म न हो इसके अलावा अक्षय तृतीया पर खरीददारी करना भी बहुत अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन

इस बार अक्षय तृतीया पर बहुत ही शुभ और दुर्लभ संयोग बन रहा है अक्षय तृतीया के 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर दो मिनट पर शोभन योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और शुभ योग के साथ ही रोहिणी, मृगशिरा नक्षत्र गर और वणिज करण के योग भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

भगवान परशुराम जयंती 29 अप्रैल मंगलवार को तो अक्षय तृतीया 30 अप्रैल बुधवार को
ज्योतिषाचार्य पंडित रामराज कौशिक के मुताबिक तिथियों की घटत बढ़त होने के कारण कई लोग परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया की तिथि को लेकर असमंजस में हैं लेकिन शास्त्रों के अनुसार जो दिशा निर्देश दिए हैं उनमें ही यह त्यौहार पर्व मनाने शास्त्र सम्मत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैशाख शुक्ल तृतीया को भगवान परशुराम जयंती मनाई जाती है भविष्य पुराण के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के रात्रि के प्रथम प्रहर अर्थात प्रदोष काल में भगवान परशुराम का अंश अवतार हुआ था।
इस वर्ष 29 अप्रैल मंगलवार को तृतीया तिथि शाम 5:31 के बाद रात्रि प्रथम प्रहर(प्रदोष) व्यापनी है। अतः भगवान परशुराम जयंती आज 29 अप्रैल को मनानी शास्त्र सम्मत होगी और अगले दिन 30 अप्रैल को तृतीया तिथि प्रदोष व्यापनी नहीं है। अतः उसे दिन उदय तिथि होने के कारण अक्षय तृतीया मनाई जाएगी।
रामराज कौशिक के अनुसार तृतीया तिथि की शुरुआत 29 अप्रैल को शाम पांच बजकर 31 मिनट पर हो जाएगी, जिसका समापन 30 अप्रैल दोपहर दो बजकर 12 मिनट पर होगा। उदय तिथि के अनुसार 30 अप्रैल को ही अक्षय तृतीया मान्य होगी।


अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें
ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस तिथि पर सोना-चांदी, पीतल-कांसे आदि धातुओं के बर्तन, संपत्ति जैसे घर, दुकान, मकान, वाहन, फर्नीचर, नए वस्त्र, पुस्तकें, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। वहीं माना जाता है कि इस दिन एल्युमिनियम, स्टील या प्लास्टिक के बर्तन या इससे जुड़ी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed